विदेशी महिला को मारी गोली : 4 लड़कों के साथ आधी रात को कमरे में थी थाईलैंड की लड़की, जानें क्या हुआ जो चली गोली?…पढ़े पूरी खबर

विदेशी महिला को मारी गोली : उदयपुर में थाईलैंड की 24 साल की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद किया है. यह लड़की नामजद तीन लड़कों और उनके एक साथी के साथ आधी रात को एक होटल के कमरे में थी. वहां एक युवक के हाथ से गोली चल गई और वह लड़की के लग गई. जानें क्या है पूरा मामला.…अधिक पढ़े.
Foreign Woman Shot in Udaipur: Three Men Flee After Dropping Her Pacific Hospital | Udaipur Kiranआरोपी लड़के थाईलैंड की लड़की को अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.

विदेशी महिला के साथ आधी रात को 4 युवक और हुआ हादसा 

उदयपुर में थाईलैंड की 24 साल की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है. वहीं एक अन्य आरोपी के भी शामिल होने के बाद सामने आई है. चिकित्सकों ने घायल लड़की के शरीर में लगी गोली को बाहर निकाल दिया है. थाईलैंड से आई इस विदेशी युवती के एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल होने की आशंका है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

उदयपुर आई थाईलैंड निवासी मिस थाई थेम चुक को शनिवार आधी रात को गोली मार दी गई थी. उसके बाद World Famous टूरिस्ट सिटी उदयपुर के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था. पुलिस पूरे दिन जांच पड़ताल में लगी रही. लंबी कठिन कशिशों के बाद आखिरकार पुलिस उस होटल तक पहुंच गई जहां लड़की को गोली मारी गई थी. यह लड़की अपनी महिला मित्र के साथ शहर की माली कॉलोनी में स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी।

लड़की रात करीब 1 बजे कैब में बैठकर गई थी बाहर 

वहां से वह शनिवार आधी रात को करीब 1 बजे उदयपुर के समीप स्थित होटल वीर पैलेस से एक कैब में बैठकर चित्रकूट नगर स्थित त्रिरत्न होटल गई थी. त्रिरत्न होटल में राहुल गुर्जर, ध्रुव सुहालका, अक्षय और अन्य युवक पहले से कमरे में मौजूद थे. राहुल गुर्जर के पास एक हथियार था. पुलिस के मुताबिक संभवतया लड़की को डराने या कहासुनी के दौरान उससे गोली चल गई. वह गोली लड़की के हाथ के नीचे पसलियों में जाकर लगी।

Thai Woman Shot In Rajasthan, Police Launch Probe

विदेशी लड़की को होटल के कमरे में गोली मारी गई

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि थाईलैंड की यह लड़की होटल वीर पैलेस से शनिवार देर रात कैब में बैठकर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. ऐसे में पुलिस पहले उस कैब ड्राइवर तक पहुंची और पूछताछ के माध्यम से फिर कैब ड्राइवर के मार्फत चित्रकूट नगर स्थित त्रिरत्न होटल की जानकारी मिली. त्रिरत्न होटल में पहले से एक कमरे में कुछ युवक मौजूद थे. उसी कमरे में इस विदेशी लड़की को गोली मारी गई थी।

आरोपी युवकों ने  लड़की को अस्पताल में छोड़ा और फरार हो गए

पुलिस का अनुमान है कि यह विदेशी लड़की एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल हो सकती है. देर रात जब युवती की गोली लगी तो चारों युवक उसे कार में नजदीक के निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे. वहां अस्पताल के पोर्च में स्ट्रेचर पर युवती को उतार कर वे फरार हो गए. यह पूरा घटनाक्रम भी CCTV में कैद हो गया था. उसके आधार पर भी पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद कर लिया है. उनकी तलाश की जा रही है. लड़की की हालत खतरे से बाहर है. डॉक्टर्स ने उसके शरीर में फंसी हुई गोली को बाहर निकाल लिया है।

Join WhatsApp

Join Now