SRK DEATH THREAT : शाहरुख खान की जान ख़तरे में , छत्तीसगढ़ से मिली धमकी, रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस…जाने पूरी खबर

SRK DEATH THREAT : पुलिस इस मामले की जांच कर रही है की यह क्या किसी की शरारत है या फिर सच में शाहरुख की जान के लिए खतरा है, पुलिस इसकी तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर जांच के लिए पहुंची है।

Shahrukh Khan
Shahrukh Khan : सबके दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शाहरुख खान को जान मारने की धमकी मिली है। मुंबई के बांद्रा थाने में DEATH THREAT को लेकर FIR दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक धमकी छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से मिली है। रायपुर में रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह कॉल कर यह धमकी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है यह क्या किसी की शरारत है या फिर सच में शाहरुख की जान के लिए खतरा है, पुलिस इसकी तलाश में लगी है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर जांच के लिए पहुंची है।

मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति के फोन नंबर की डिटेल से उसकी लोकेशन का पता लगाया। इस पूरे मामले में एक्टर शाहरुख खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा। बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 308(4), 351(3)(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रेड चिलीज के ऑफिस में आया DEATH THREAT फोन

सूत्रों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के व्यक्ति ने धमकी भरा कॉल किया था। ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था जिसके बाद हडकंप मच गया। वहीं आनन फानन में शाहरुख़ खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर पहुंची हैं। दरअसल पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था। आख़िरी लोकेशन बाजार की है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

मुंबई पुलिस सभी एंगल से कर रही है जांच

बांद्रा पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम भी काम कर रही है. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मोबाइल नंबर फर्जी डॉक्यूमेंट्स से लिया गया है? फिलहाल मामले में मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

Join WhatsApp

Join Now