West Bengal: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को देशभर में भद्रजनो का गढ़ कहा जाता है लेकिन ऐसा लगता है कि इस कोलकाता को किसी की नजर लगी है आए दिन ऐसी खबरें सामने आती है जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो जाते हैं..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
West Bengal: कोलकाता में कचरे के ढेर में मिला मानव सिर
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पिछले कुछ समय से लगातार चौंकाने वाली घटनाएं सामने आते जा रही है अब इसी सिलसिले को जारी रखते हुए कोलकाता में एक जबरदस्त हैरान करने वाला मामला सामने है जिसमें पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है क्योंकि कोलकाता में एक इंसान का कटा हुआ सिर कचरे की ढेर के पास मिला है कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में सुबह-सुबह कूड़े के ढेर के पास धड़ कटा मानव सिर मिला है इसी मामले की जानकारी पुलिस ने देते हुए बताया है कि यह मिला मानव सिर किसी 35 से 40 वर्ष की महिला का हो सकता है कोलकाता पुलिस ने बताया कि फिलहाल पूरे अंग बरामद नहीं किए जा चुके हैं उनकी तलाश अभी भी जारी है।
West Bengal: CCTV फ़ुटेज के आधार पर जांच
साउथ जोन (DCP) बिदिशा कलिता ने घटनास्थल का दौरा किया और और हमें बताया कि कूड़े के ढेर से एक मानव का सिर बरामद किया गया इस धड़ कटे सिर के स्त्रोतों का भी पता लगाया जा रहा है वही एक पुलिस के सूत्र ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए पीड़ित की पहचान करना बेहद आवश्यक है परंतु फिलहाल कोलकाता पुलिस के जांच करता हमलावर की पहचान के लिए इलाके में CCTV फुटेज खगांल रहे हैं और शहर की पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने बरामद सिर के घटना स्थल की जांच के लिए नमूने भी इकट्ठा कर लिए हैं।
West Bengal: धड़ कटे मानव सिर पर मिले हमले और चोट के निशान
पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया कि कटे हुए सिर पर चोट के निशान पाए गए और खून के धब्बों से यह पता चल रहा है की हत्या सिर्फ बरामद होने के 12 घंटे के अंतर्गत ही की गई है हालांकि हत्या के उचित समय का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता लगेगा पुलिस ने डॉग्स स्क्वाड टीम की मदद से सिर के अन्य स्त्रोत का पता लगाने का काम भी चालू कर दिया है और यह खोजी कुत्ते पुलिस को सर मिलने के लिए स्थान से आधा से एक किलोमीटर दूर स्थित अपार्टमेंट तक भी ले पर पहुंचे हैं।
West Bengal: घटना के पास बिल्डिंग अपार्टमेंट पर पुलिस की नज़र
पुलिस के अधिकारी ने अपार्टमेंट में करीब 1 घंटे से ज़्यादा देर तक वहां रहने वाले लोगों और कर्मचारियों से जांच पड़ताल कर एक-एक कर पूछताछ की है और अपार्टमेंट में आने-जाने वाले गेट पर 2 कांस्टेबल तैनात कर दिए हैं जिससे अपार्टमेंट और उस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर और उनकी गतिविधियों पर पुलिस नजर रख सके कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 85 के पार्षद दमन दास गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों से एक प्लास्टिक बैग में इंसानी सिर की सूचना मिली थी तो मौके पर पहुंचा और इसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाने को इसकी सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
West Bengal: स्थानीय लोगों से मिली सूचना अब जाँच जारी
पुलिस ने आगे बताया कि स्थानीय लोगों ने गोल्फ ग्रीन पुलिस थाना क्षेत्र के निकट ग्राम रोड पर एक प्लास्टिक बैग दिखा जिसके अंदर मानव का सिर रखा हुआ था वही एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ सब अर्बन जॉन की पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की है और पुलिस के आला अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर वहां पर पहुंचे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है है उन्होंने बताया कि धड़कटे सर की जांच के लिए MR बांगुर अस्पताल भेजा गया है।












