Lucknow Bomb Threat: लखनऊ के तीन स्टेशनों पर बम की खबर से मचा बवाल, जांच में अफवाह का हुआ खुलासा…पढ़े पूरी खबर

Lucknow Bomb Threat

Lucknow Bomb Threat: रविवार को लखनऊ में तीन स्टेशनों पर बम की ख़बर मिलते ही हड़कंप मच गया,हालांकि, जब घटनास्थल पर बम निरोधक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जाँच की तो ख़बर अफवाह ही निकली..आइए जानते है क्या है पूरी खबर…अधिक पढ़े.

Lucknow Bomb Threat: जाँच में ये ख़बर अफवाह ही निकली

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने दावा किया कि लखनऊ के तीन प्रमुख यात्री स्टेशनों पर बम हैं, जिस के बाद पुलिस हरकत में आ गई।अब पुलिस उस शख्स की तलाश करने में जुटी है, जिस ने झूठी ख़बर दी।

एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सुबह करीब 8 बजे प्राप्त कॉल में हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन, चारबाग रेलवे स्टेशन और आलमबाग बस स्टेशन पर बम होने की जानकारी मिली थी।

Lucknow Bomb Threat: खबर मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वॉड पहुँची 

सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया। वहीं, बम निरोधक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने कहा कि पुलिस टीमों ने बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर स्टेशनों की गहन तलाशी ली, लेकिन किसी भी जगह पर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।
अधिकारियों ने कहा कि Bomb की धमकी एक अफवाह थी। घटनास्थल से कोई विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं मिली। पुलिस उस फोन नंबर का पता लगा रही है जिस से फर्जी कॉल की गई थी। साथ ही फर्जी कॉल करने वाले को गिरफ्तार करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now