Rajasthan : भरतपुर के एक डॉक्टर ने आगरा के होटल में सुसाइड कर लिया. सुसाइड से पहले डॉक्टर ने पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा था कि वह बस दो मिनट का मेहमान है…अधिक पढ़े
प्रतीतात्मक फ़ोटो : image credit = shutterstock
Rajasthan के डॉक्टर ने आगरा में किया सुसाइड
Rajasthan : आगरा के एक होटल के कमरे में राजस्थान के भरतपुर के डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले डॉक्टर ने अपनी पत्नी को फोन किया था, और कहा था कि वह बस दो मिनट के मेहमान है. उसके बाद उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा लिया. ओवरडोज की वजह से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भरतपुर के SR हॉस्पिटल में राजकुमार चौधरी रेडियोलॉजिस्ट के डॉक्टर थे. वह मंगलवार को आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल गंगारत्न में रुके थे. बुधवार की देर रात को उन्होंने अपनी पत्नी को होटल से ही Video कॉल किया था, और कहा था कि वह बस दो मिनट के मेहमान हैं. जिसके बाद डॉक्टर राजकुमार चौधरी ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज का इंजेक्शन खुद को लगा लिया, और फिर उनकी मौत हो गई।

सुसाइड की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
पत्नी ने डॉक्टर से उनकी मोबाइल की लोकेशन भी मांगी, लोकेशन मिलने पर पत्नी ने तुरंत होटल से संपर्क किया, लेकिन जब तक होटलकर्मी कमरे में पहुंचते तब तक डॉक्टर राजकुमार चौधरी की मौत हो चुकी थी. सूचना पर थाना पुलिस के साथ ACP भी मौके पर पहुंच गए. भरतपुर से डॉक्टर की पत्नी भी आगरा आ गई. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और जांच पड़ताल शुरू कर दी. आखिर डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों किया, इन सभी पर पुलिस जांच कर रही है।
Disclaimer : बता दें कि किसी भी समस्या का हल खुदकुशी नहीं है. आप सुसाइड हेल्पलाइन पर बात करिए. अपनी समस्याओं को लेकर अपनों से बात करिए.












