Rajasthan : लाखों की कार से स्कूल जाता था छात्र, पास रखता था नोट गिनने की मशीन, अमीरी की वजह जान हैरान रह गई पुलिस…जाने पूरी खबर

money counting machine
Rajasthan : यह कहानी, अजमेर के नसीराबाद में 11वीं के छात्र कासिफ मिर्जा की. 19 साल का कासिफ लाखों की कार से स्कूल जाता था. इतना ही नहीं, वह अपने साथ नोट गिनने की मशीन भी रखता था. महँगे और ब्रांडेड़ कपड़े खरीदता था और आए दिन अजमेर-पुष्कर के महंगे होटलों में रात गुजारता था. पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो अमीरी की असली कहानी सामने आ गई. आइये जानते हैं पूरा मामला…अधिक पढ़े
अजमेर के 11वीं के स्टूडेंट ने कंपनी बनाकर निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया, लाखों रुपये ठगे...
अजमेर के 11वीं के छात्र ने कंपनी बनाकर निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया, लाखों रुपये ठगे…

11वी के छात्र के पास नोट गिनने की मशीन, लाखों की कार आख़िर कैसे ?

 Rajasthan : अजमेर के नसीराबाद में 11वीं के छात्र कासिफ मिर्जा ने दो महिलाओं से 3 महीने में 42 लाख की ठगी को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र कासिफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को निवेश स्कीम बताता था. कम समय में ज्यादा मुनाफ़े का लालच देकर ठगी करता था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह महँगी लग्ज़री कार में स्कूल जाता था. शिक्षकों ने छात्र के पिता से इसकी शिकायत भी की. पूछताछ में सामने आया कि कासिफ अब तक 80 लाख की ठगी कर चुका है. 20 लाख रुपये उसने अमीर ज़िंदगी पर खर्च किए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के पास से पुलिस को नोट गिनने की मशीन, 1  महँगी लग्जरी कार और लैपटॉप बरामद हुआ. अजमेर साइबर थाने पुलिस ने सोमवार को दो दिन की रिमांड पर लिया था. आइये जानते हैं पूरा मामला…

 

 

Image of Indian Old Currency Bundles In a Office Work Space With Counting machine-TR511175-PicxyImage credit: Picxy (प्रतिमात्मक तस्वीर)

जाँच में हुआ बहुत बड़ा खुलासा 

सब इंस्पेक्टर मनीष चारण ने बताया कि नसीराबाद के सिटी थाने में 21 मार्च 2024 को ठगी की शिकार उषा राठौड़ और माला पथरिया ने आरोपी कासिफ मिर्जा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. कासिफ ने 5 बैकों में खाते खुलवाए थे. जांच में सामने आया कि आरोपी ने अक्टूबर 2023 में अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर लक्ष्मी इन्वेस्टमेंट के नाम से एक कंपनी बनाई थी. 4000 रुपये से स्कीम की शुरुआत की थी. आरोपी लोगों को 28 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देते थे. लोगों का भरोसा जीतने के लिए शुरू में पैसा डबल देते थे. आरोपी के दूर के रिश्तेदार भी ठगी के शिकार हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कासिफ अब तक 20 लाख रुपये महँगी लग्जरी लाइफ जीने में खर्च कर चुका है. आरोपी महँगे ब्रांडेड कपड़े पहनता था और अजमेर-पुष्कर के महँगे लग्जरी होटल में रात बिताता था. कासिफ सोशल मीडिया के जरिये ही ठगी के लिए शिकार खोजता था।

Best Luxury Cars in India 2024 - Find Top Expensive Cars | carandbike

आरोपी कासिफ का पिता बोला- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है

कासिफ के पिता परवेज मिर्जा का कहना है कि उन्हें सिर्फ इतना पता था कि कासिफ सोशल मीडिया पर  Reels बनाता है. उन्होंने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया. परवेज मिर्जा ने यह जरूर स्वीकार किया कि कुछ समय पहले स्कूल से उन्हें कासिफ की महँगी गाड़ी के बारे में पता चला था. यह भी पता चला कि ये लोग कार को कहीं छिपा देते थे. ट्रक-ट्रेलर के बॉडी मेकर परवेज ने कहा कि मेरे बेटे को मोहरा बनाया जा रहा है।

क्या थी ऐसी लालची निवेश स्कीम

पूछताछ में आरोपी कासिफ ने निवेश स्कीम का भी खुलासा किया. उसने बताया कि शुरुआत में 3,999 रुपये का 4 सप्ताह के लिए निवेश करवाया जाता था. इसकी मैच्योर राशि 2,200 रुपये लाभ के साथ 6,199 रुपये की स्कीम चलाई थी. 9,999 रुपये के 6 सप्ताह में 15,499 रुपये, 19,999 के 8 सप्ताह में 29,999 रुपये, 99,999 के 13 सप्ताह में 1,39,999 रुपये और 1,99,999 के 16 सप्ताह में 2,79,999 रुपये जैसी स्कीमों का झांसा देकर लोगों से ठगी की है ।

Join WhatsApp

Join Now