Rajasthan Udaipur News: मुस्लिम महासंघ ने उर्स के मौके पर चादर शरीफ पेश करके देश मे अमन चैन खुशहाली की दुआ की है, मुस्लिम महसंघ ने वतन के तरक़्क़ी और उन्नति की दुआ कि है इस मौक़े पर राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव, सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे..आइए जानते है क्या है पूरी खबर…अधिक पढ़े.
Rajasthan Udaipur News: उर्स पर मुस्लिम महासंघ ने की चादर शरीफ़ पेश, देश के लिए की दुआ
मुस्लिम महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद दानिश अली ने बताया की चमनपुरा जामा मस्जिद हज़रत जलाल शाह बाबा दरगाह शरीफ़ के उर्स के मौके पर कुल की फ़ातेहा हुई। उर्स के मौके पर मुस्लिम महासंघ ने अक़ीदत की चादर शरीफ पेश की और देश-प्रदेश की तरक़्क़ी एव अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की साथ ही मुसलमानो को सही रास्ते पर चलने आपस मे मोहब्बत -इखलास के साथ रहने की दुआ की चादर पेश की गई । दरगाह शरीफ पर हजारों की तादात में अपनी मन्नत, मुरादे लेते है – जो इस आस्ताने पर सभी की दिली मन्नत मुरादे पृरी होती है। एव खीर तबर्रूक तकसीम की गई।
Rajasthan Udaipur News: इस मौक़े पर मुस्लिम महासंघ के कार्यकर्ता
इस मौके पर मुस्लिम महासंघ के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी मोहम्मद बक्ष ,राष्ट्रीय महासचिव के आर सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव इरफ़ान मुल्तानी ,प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ, प्रदेश महासचिव हिदायतुल्ला मंसूरी, संभाग अध्यक्ष तोकीर रज़ा ,संभाग उपाध्यक्ष मोहसिन खान ,रेहान आलम, एडवोकेट आज़म खान आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में जायरीन, महिला आदि उपस्थित रहे।











