Gold Price In India: सोना 350 रुपये उछला 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 900 रुपये ओर ऊपर चढ़ी, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली और पैसे में गिरावट…पढ़े पूरी खबर

Gold Price In India

Gold Price In India: सोना 350 रुपये उछलकर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 900 रुपये चढ़ी अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली और रुपये में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में सोना 350 रुपये बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।व्यापारियों ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में तनाव के कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से भी इस सुरक्षित-संपत्ति को मजबूती मिली है। गुरुवार को पीली धातु 78,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Gold Price In India: लगातार चौथी बार चाँदी में तेज़ी देखने को मिली 

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ चांदी भी 900 रुपये की तेजी के साथ 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। छुट्टियों से कम सप्ताह के दौरान पिछले चार कारोबारी सत्रों में चांदी 3,550 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ चुकी है। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए बढ़कर 78,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि गुरुवार को इसका बंद भाव 78,450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Top Breaking News: अब ख़त्म हो सकता है महँगे रिचार्ज का झंझट, भारत सरकार इस साल कर सकती है टैक्स कटौती, पंजाब बंद में ट्रैन और बसो को रोकेंगे किसान…आज देश की ख़ास और बड़ी खबरें …पढ़े पूरी खबर

Gold Price In India: व्यापारियों ने कहा 2 साल में सबसे बड़ी गिरावट

व्यापारियों के अनुसार, रुपए में कमजोरी से सोने जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ी है। रुपया लगभग दो वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट के साथ 85.80 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया, जिसके बाद संदिग्ध केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से कुछ नुकसान की भरपाई हुई और शुक्रवार को बैंकों और आयातकों की ओर से माह के अंत में मांग बढ़ने के बीच मजबूत डॉलर के कारण रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 85.50 (अनंतिम) के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।

28 December Rashifal: आज के दिन का राशिफल का पूर्ण शास्त्र आधारित लेखा-जोखा, आप अपना राशिफल देख दिन को और अधिक अच्छा और शुभ बनाए, सभी राशियों के राशिफल…पढ़े पूरी जानकारी

Gold Price In India: गिरावट में 89,609 प्रति किलोग्राम हुई चाँदी 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 56 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,771 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार में मार्च डिलीवरी चांदी अनुबंध की कीमत 27 रुपये या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,609 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

Today News: पंजाब में बस हादसा नाले में गिरी यात्रियों से भरी बस, कोंग्रेस की माँग मंज़ूर, जम्मू-कश्मीर में भूकम्प के झटके, VHP ने रखी माँग ”मंदिर हो सरकारी नियंत्रण से बाहर”, उतरी भारत में अलर्ट जारी…अब तक की सभी बड़ी खबरें…पढ़े पूरी खबर

Gold Price In India: क्रिसमस से सोने में वैश्विक स्तर पर गिरावट दर्ज 

एशियाई कारोबार में कॉमेक्स सोना वायदा 13.70 डॉलर प्रति औंस या 0.52 प्रतिशत गिरकर 2,640.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर, शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टियों के बाद कम कारोबार के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। बाजार 2025 में टैरिफ, विनियमन और कर परिवर्तन सहित प्रमुख नीतिगत बदलावों की ओर देख रहा है। जनवरी में डोनाल्ड ट्रम्प व्हाइट हाउस में वापस आ आएंगे, इस पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

LIC Monthly Income Plan: LIC के साथ ₹3 लाख निवेश करे और हर महीने कमाए ₹26,000 अपने खाते में सीधा, LIC लाईं नई योजना अब पेन्शन जैसी सुविधा…पढ़े पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now