Rajasthan News: झीलों कि नगरी में बीच बाज़ार में चीख-चिल्लाते भागती रही महिला, मंजर इतना ख़ौफ़नाक की पूरे बाज़ार में मचा हड़कम्प, फिर कुछ लोगों ने पानी डालकर किया शांत, जाने यहाँ क्या है पूरा मामला…

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर में एक महिला ने बीच बाजार में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसके बाद आग की लपटों में घिरी महिला पूरी सड़क पर दौड़ने भागने लगी महिला की हालत देखकर सभी राहगीर और ट्रैफिक तक हैरान रह गए साथ ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरा.

Rajasthan News: पूरी सड़क पर चीखते-चिल्लाते भागती रही महिला!

Rajasthan उदयपुर लेक सिटी में शनिवार को एक खौफनाक घटना घटी जिसमें एक महिला ने अपने आप को आग के हवाले करते हुए सड़कों पर चिल्लाते-चीखते हुए दौड़ लगाई किसी भी व्यक्ति को समझ में नहीं आया आखिर यह मसला क्या है इसके बाद भागती हुई महिला पर लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया पर तब तक महिला 80 फ़ीसदी से अधिक आग की चपेट में जल चुकी थी जिससे महिला को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया अब वहां जिंदगी और मौत के बीच में आग के कारण जूझ रही है।

Rajasthan News: आग में झुलसती महिला को देख पूरे बाज़ार में हड़कम्प

मिली जानकारी के मुताबिक यह हैरान करने वाली घटना Rajasthan के उदयपुर की है जहां शनिवार को सूरजपोल चौराहे पर एक महिला ने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया आसपास खड़े सभी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले महिला पूरी तरीके से आग की लपेट में आ गई आग लगने के कुछ ही देर बाद चिल्लाते-चीखते हुए सड़कों पर दौड़ लगाने लगी महिला को इस हालत में देखकर पूरे भरे बाजार में हड़कंप मच गया इसके बाद कुछ लोगों ने पानी डालकर महिला को बचाने का प्रयास किया।

Rajasthan News: आग में भागती महिला को रिक्शा से लोगों ने पहुँचाया अस्पताल

लोगों ने आग में झुलसती हुई महिला पर पानी डालकर आग को शांत करवाने महिला को तुरंत रिक्शा के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया इस पूरे मामले की घटना को जब पुलिस को मालूम हुई तो तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद पुलिस ने लोगों से घटना की संबंधित पूछताछ और जानकारी ली है परंतु अभी तक महिला की पहचान पुष्टि नहीं हो पाई है इसके बाद उदयपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और आग से झुलसी महिला की हालत जानने पहुंची महिला बुरी तरह आग से झुलसने के कारण किसी भी बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

Rajasthan News: पेट्रोल लेकर आई पानी की बोतल में महिला

जब इस ख़ौफ़नाक घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि महिला एक पानी की बोतल में पेट्रोल डालकर लाई थी जिसके बाद उसने सूरजपोल चौराहे पर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी उदयपुर पुलिस ने बताया है कि महिला की पहचान भावना यादव के रूप में की गई है परंतु अभी तक यह सामने नहीं आ पाया कि महिला ने किस कारण स्वयं को आग के हवाले किया पुलिस अब जांच में लगी है परंतु किसी भी बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है फिलहाल उदयपुर पुलिस सभी तरीक़ों से पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

Join WhatsApp

Join Now