Manjunath Sucide News: हाल ही में बेंगलुरु में एक सुसाइड केस बहुत बवाल मचा गया था, जिसमें अतुल सुभाष नमक व्यक्ति ने अपनी जान दी थी ऐसा ही एक मामला और बेंगलुरु से फिर सामने आया जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी के सामने अपनी जान दे दी है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरा.
Manjunath Sucide : पत्नी से नहीं चाहता था तलाक़ फिर दे दी जान!
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है, जिसने शहर में हड़कम्प मचा दिया है। हाल ही में, मंजूनाथ नाम के व्यक्ति ने अपनी जान इसलिए दे दी क्योंकि उसकी पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस लेने से इंकार कर दिया। यह घटना गुरुवार की शाम बेंगलुरु के नगरभावी इलाके में हुई।मिली जानकारी के मुताबिक़ Manjunath पत्नी से तलाक़ नहीं चाहता था।
क्या है मंजूनाथ की आत्महत्या की वजह? जाने
बेंगलुरु पुलिस के अनुसार मृतक पति का नाम मंजूनाथ था जो कुनिगल शहर का निवासी था मृतक की उम्र 39 साल थी और पेशे से एक कैब ड्राइवर था जिसकी शादी 2013 में हुई थी, मंजूनाथ शादी के बाद बेंगलुरु के फ्लैट में रहने लग गया था इनका एक 9 साल का बेटा भी है पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की वजह से Manjunath पिछले 2 साल से पत्नी से अलग होकर रह रहा था दोनों ने अदालत में तलाक की अर्जी दे रखी थी।
Manjunath ने पत्नी के सामने पेट्रोल डालकर दी अपनी जान!
गुरुवार को मंजूनाथ ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी वापस लेने की अपील की। जब पत्नी ने मना किया, तो गुस्से और निराशा में मंजूनाथ ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह घटना उसकी पत्नी के सामने घटी, जिसने मौके पर ही मंजूनाथ की जान ले ली।
पुलिस जांच और आरोप, अतुल सुभाष केस से मिलता मामला फिर आया समने
मंजूनाथ के माता-पिता ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है।मृतक Manjunath के माता-पिता ने उसकी पत्नी पर बेटे की मौत का गंभीर आरोप लगाया है ज्ञान भारती पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है जहां अब इस मामले की पुलिस जांच कर रही है इस मामले ने बेंगलुरु टेक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष की मौत को वापस बेंगलुरु को याद दिला दिया है अतुल सुभाष की मौत से पूरे देश भर में हंगामा मच गया था अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया पर प्रताड़ना की कई गंभीर आरोप लगाए थे जिससे वह आखिर में हारकर अपनी जान दे देता है अतुल का आरोप था कि निकिता तलाक के लिए उसे 3 करोड रुपए की एल्यूमिनी डिमांड कर रही थी।
यह मामला हाल ही में बेंगलुरु टेक कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद दिलाता है। अतुल ने भी अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
आपकी मदद कर सकता है हेल्पलाइन नंबर
अगर आप या आपका कोई जानने इस तरह का कुछ भी करता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें।












