Rajasthan News Today 2025: छात्र ने बरसा दिए टीचर के ऊपर लात और घूसे, यह रही पूरी वजह।

Rajasthan News Today 2025 Rajasthan MBA university News

Rajasthan News Today 2025: राजस्थान में एक बहुत ही हैरतअंगेज घटना देखने को मिली है जहां एग्जाम हॉल के दौरान भड़के छात्र ने अपने टीचर के ऊपर ही लात और घूसो की बरसात कर दी।

Rajasthan News Today 2025: Rajasthan में कल शाम से एक खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें Rajasthan के Jodhpur में चल रही एग्जाम हॉल में एक विद्यार्थी के द्वारा अपने शिक्षक पर लात और घूसो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

छात्र में गुस्सा इतनी ज्यादा थी कि वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था और जैसे इस घटना का पता केंद्र अधीक्षक को पता चला तो छात्र को शांत करने उसके पास चले गए। लेकिन छात्र का गुस्सा केंद्र अधीक्षक पर भी दिखाई दिया और उसने उनके साथ भी मारपीट की। चलिए लिए जानते हैं कि क्या थी छात्र के गुस्से की वजह, आखिर उसने क्यों अपने यूनिवर्सिटी के टीचर और केंद्र अध्यक्ष के साथ ही मारपीट की।

दरअसल यह पूरी वारदात Rajasthan की Jodhpur की MBA University में चल रही मैकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान देखने को मिली। शिक्षक अमित मीणा ने मोबाइल से नकल करते हुए महेंद्र चौधरी को पकड़ लिया और शिक्षक के द्वारा जैसे ही छात्र को रोक टोक जाने लगा तो वह छात्र शिक्षक पर ही भड़कने लगा।

शिक्षक पर गुस्सा करने लगा और वह जल्द ही बाथरूम में जाकर अपने फोन को भी रख आया था ताकि किसी को नकल की भनक न लगे।

Rajasthan MBA University में छात्र ने की शिक्षकों से अभद्रता।

छात्र वायरल हो रही इस वीडियो में साफ तौर पर शिक्षक से बदसलुकी करता हुआ दिखाई दे रहा है और यही नहीं छात्र ने शिक्षक को उंगली दिखाते हुए साफ तौर पर कहा कि टीचर तू तो अपनी औकात में रह।

छात्र को कइयों ने समझाया बुझाया लेकिन छात्र शांत होने को तैयार नहीं था। इसके बाद वह टीचर जिसके साथ छात्र की हाथपायी हुई थी ने अन्य सर से कहा कि सर इसने मुझे मारा है मेरी जुबान में खून भी आ गया है।

पहले तो भड़के छात्र ने एग्जामिनर को ही थप्पड़ पेल दिया और बाद में जब इस घटना की जानकारी श्रवण राम को दी गई जो Rajasthan Jodhpur MBA यूनिवर्सिटी के HOD थे तो छात्र ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया लात घुसे बरसाने लगा।

इसके बाद ही पूरी वारदात की घटना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर आकर छात्र को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना के तत्काल बाद वहा उपस्थिति सभी शिक्षकों में डर का माहौल था। उसके कुलपति प्रोफेसर ने शिक्षकों के साथ बैठक करी और इस अभद्र छात्र को निलंबित करने की तैयारी में जुट गए।

Join WhatsApp

Join Now