Mukhyamantri Ayushman Bal Sambal Yojna-2024 : हाल ही में मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना की शुरुआत Rajasthan सरकार के द्वारा कर दी गई है इस योजना के अनुसार 56 दुर्लभ बीमारियों का इलाज देश के 18 वर्ष तक के बच्चों का किया जाएगा इस योजना के तहत 50 लाख रुपए तक का फ्री में उपचार किया जाएगा। लेकिन Ayushman Bal Sambal Yojna का लाभ उठाने के लिए दो शर्तें रखी गई है जो आपको पालन करनी होंगे नहीं तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आए दिनों प्रदेश वासियों के लिए तरह-तरह की योजना लागू करते रहते हैं जिनसे प्रदेश के स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा फायदा मिलता है और ऐसा ही एक बार उन्होंने एक और योजना को लाकर किया है और ऐसे ही Yojna भजनलाल शर्मा ने फिर से लाई है जिसके तहत प्रदेश के 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख तक का फ्री उपचार किया जाएगा लेकिन शर्त यही रखी गई है कि लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
दरअसल Ayushman Bal Sambal Yojana ऐसे बच्चों के लिए लाई गई है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है और जिनमें कई प्रकार की दुर्लभ बीमारियां हो जाती हैं। Mukhyamantri Ayushman Bal Sambal Yojna की शुरुआत तब शुरू कर दी गई थी जब भजनलाल सरकार के Rajasthan में 1 वर्ष पूरे हो गए थे इस योजना की शुरुआत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से झुंझुनू में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और झुंझुनू जिले के प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में की गई थी। लेकिन हाल ही में विभाग ने इस योजना को लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
Mukhyamantri Ayushman Bal Sambal Yojna से 56 बीमारियों का होगा इलाज:
पवन पूनिया जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक है ने बताया है कि सरकार की ओर से 18 वर्ष तक के बच्चों का 56 प्रकार की दुर्लभ बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इनमें लारोन सिंड्रोम,फैनकोनी एनीमिया, पॉम्पे रोग, जन्मजात हाइपर इंसुलिनेमिक हाइपोग्लाइसिमिया,, यूरिया चक्र विकार, और टर्नन सिंड्रोम जैसी बीमारियां हैं।
Ayushman Bal Sambal Yojna का लाभ उठाने के लिए यह है दो जरूरी शर्तें:
सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक पूनिया ने सीधे तौर पर बताया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए दो शर्तों का पालन करना बेहद ही जरूरी है।
पहली: रोग का दुर्लभ बीमारियों की राष्ट्रीय नीति 2021 में सूचीबद्ध होना बेहद जरुरी है।
दूसरी : Rajasthan में सरकार के द्वारा घोषित अस्पतालों में से कम से कम दो अस्पतालों से बीमारी की पुष्टि भी होनी चाहिए। और यदि रोगी बताई गई यदि इन दोनों शर्तों को पूरी करता है तो उसको निश्चित तौर पर 50 लाख रुपए तक का फ्री में उपचार किया जाएगा।
ऐसे होगा आवेदन और इलाज की प्रक्रिया:
Ayushman Bal Sambal Yojna का पूरा लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित बातों का भी ध्यान देना होगा इस योजना का सीधा लाभ उठाने के लिए आपको Rajasthan का मूल निवासी होना बेहद ही जरूरी है नहीं तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। दूसरा यह की आपको कम से कम 3 वर्षों तक Rajasthan State में निवास करने का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। तीसरा ई-मित्र केंद्र के माध्यम से 18 वर्ष से कम बच्चों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया करनी होगी, संबंधित जिले के सीएमएचओ (CMHO) को भेजा जाएगा यह आवेदन।
यह भी पढ़े :
राशन कार्ड वालो पर कड़ा निर्देश इसके बिना नहीं मिलेगा राशन, जाने यहां
सरकार के प्रयास से रोगियों को मिलेगी राहत:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि Mukhyamantri Ayushman Bal Sambal Yojna से उन बच्चों को जरूर राहत मिलेगी जो दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित होते हैं और जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते और उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना का साफ उद्देश्य है कि रोग ग्रसित बच्चों के परिवार को आर्थिक तंगी से राहत मिले और उसका आसानी तरीके से इलाज भी हो सके।











