Rajasthan : राजस्थान के ये 2 जिले होंगे मालामाल, अब इनमे भी निकलेगा पेट्रोल और गैस भरमार; सरकार ने प्रक्रिया तेज की…जाने पूरी खबर

Rajasthan : राजस्थान में अभी तक बाड़मेर, जैसलमेर, और बीकानेर जिलों में क्रूड ऑयल और प्राक़्रतिक गैस का उत्पादन हो रहा है। परंतु अब राजस्थान में अब इनमे 2 ज़िले और जुड़ रहे है…अधिक पढ़े 

Rajasthan में अब 2 नए उत्पादक ज़िले  

Rajasthan : राजस्थान में रिफाइनरी के शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल उत्पादन बढ़ाने को लेकर लगभग 16605 स्वक्वायर किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलियम खोज का कार्य तेज किया जा रहा है। यह खोज इस क्षेत्र के 14 ब्लॉकों में चल रही है। प्रदेश के पांच जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और जालौर जिले के 21338 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में पेट्रोलियम व नेचुरल गैस के भंडार चिह्नित किए गए थे।
इसमें से अभी 4736 स्वक्वायर किलोमीटर क्षेत्र में 13 पेट्रोलियम माइनिंग लीज चल रही हैं। फिलहाल करीब 7 माइनिंग लीजों में कूड ऑयल और नेचुरल गैस का उत्पादन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार ने राइजिंग राजस्थान समिट को देखते हुए पेट्रोलियम खोज के क्षेत्र में काम तेज करने के लिए कहा है। जल्द रिफाइनरी शुरू होने वाली है, जिससे अधिक क्रूड ऑयल की जरूरत होगी।
चालू वित्तीय वर्ष के पहले 5 महीने में गत वर्ष के मुकाबले क्रूड ऑयल के उत्पादन में कमी आई है, लेकिन अब इसे बढ़ाने की तैयारी चल रही है। राज्य में अभी बाड़मेर, जैसलमेर, और बीकानेर जिलों में क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस का उत्पादन हो रहा है। अब इन जिलों में नए क्षेत्रों के साथ ही जोधपुर और जालोर के कुछ क्षेत्र में भी ऑयल-गैस के भंडार हैं।
Crude Oil and Natural Gas Market is in huge demand | Rosneft, ExxonMobil, Reliance Industries, Chevron,

वर्तमान उपलब्ध भंडार

कूड ऑयल- 136 मिलियन बैरल
नेचुरल गैस- 11,657 MMSCM (मिलियन मैट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर)

ऑयल और गैस का प्रतिदिन उत्पादन

क्रूड ऑयल – 70,000 से 78,000 बैरल
नेचुरल गैस – 3.3 से 3.4 MMSCM

Rajasthan सरकार उत्पादन बढ़ाएंगे

राज्य सरकार ने हाल ही समीक्षा बैठक में ऑयल-गैस के नए क्षेत्रों में उत्पादन शुरू कराने को लेकर तैयारी तेज करने को कहा है। चालू वर्ष का राजस्व लक्ष्य भी गत वर्ष के 3500 करोड़ से बढ़ाकर 4000 करोड़ निर्धारित किया है। चालू वर्ष के 5 महीने में सरकार को क्रूड ऑयल उत्पादन कम होने से 1271 करोड़ रुपए का ही राजस्व मिला है। जबकि गत वर्ष के इन्ही पांच माह में 1438 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि उत्पादन में बढ़ोतरी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now