RAJASTHAN MOU : जोधपुर में लॉन्ग रेंज की स्नाइपर राइफल बनेगी इस राइफल का स्टैंडर्ड इंडियन आर्मी से मेल खाता है यह लाइट वेट भी है और इंटरचेंजेबल बैरेल के साथ आती है इसके बैरेल को कुछ सेकंड में चेंज कर सकते हैं 2025 तक इसका प्रोडक्शन शुरू होगा इसके अलावा बोरानाडा इलाके में आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कंपलेक्स भी बनाया जाएगा।
दरअसल जोधपुर में स्नाइपर राइफल बनाने वाली कंपनी को राइजिंग राजस्थान सबमिट के तहत हुई Invester Meet में बड़ा निवेश मिला है कंपनी के साथ 1500 करोड़ का MOU साइन किया गया है अब बड़े पैमाने पर जोधपुर में इसे तैयार कर दूसरे देशों को भी बेचा जा सकेगा।
जोधपुर में हुई इन्वेस्टर्स मीट में सोमवार को करीब 17350 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट आया इसमें सबसे बड़ा इन्वेस्ट मारवाड़ सीमेंट कंपनी का है जो ₹2300 करोड रुपए का निवेश कर जोधपुर ग्रामीण जिले के घोड़ावेट गांव में सीमेंट प्लांट स्थापित करेगी।

स्नाइपर गन के लिए 1500 करोड़ का MOU हुआ साइन
इंपीरियल आर्मरी कंपनी के Owner रविंद्र सिंह राठौड़ ने बताया स्नाइपर राइफल के लिए एमओयू किया गया है हमारी कंपनी 7 साल के रिसर्च के बाद आर्म्स बनाने की फील्ड में आई है इसमें लॉन्ग रेंज हाई प्रेसीजन स्नाइपर राइफल के लिए MOU हुआ है।राठौड ने कहा हमने 2019 में जोधपुर में प्रोजेक्ट शुरू किया था हमारी स्नाइपर मिनिस्ट्री आफ डिफेंस और मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स से सर्टिफाइड हो चुकी है Indian Army का Weapon का ट्रायल चल रहा है अब 2025 तक प्रोडक्शन भी शुरू करेंगे।
100% भारतीय हथियार बनाने का सपना
शत प्रतिशत India Made Weapon तैयार करने का सपना राठौड़ ने कहा मैं इंडो कैनेडियन हूं पिता मेजर दुर्ग सिंह और दादा ब्रिगेडियर शक्ति सिंह की तरह सेना सेवा में जाना चाहता था लेकिन वह संभव नहीं हो पाया तो हथियार बनाने की सोची उन्होंने कहा मेरा सपना 100% प्रतिशत भारतीय हथियार तैयार करना है।उन्होंने बताया कि जो विशेषज्ञ नाटो देशों में हथियारो का परीशण करते हैं उन्ही एक्सपर्ट्स ने हमारी स्नाइपर की टेस्टिंग की है अब इंडियन आर्मी के वेपन ट्रायल और सरकारी फॉर्मेलिटी पूरी होने के बाद यह स्नाइपर राइफल भारतीय सेना के हाथ में होंगे।
रविंद्र सिंह ने बताया हमारी कंपनी में 7 देश के वेपन Expert की टीम है जो इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है एक प्रोजेक्ट अंदर प्रोडक्शन है वह मशीन गन व शॉर्ट रेंज एंटी एयरक्राफ्ट गन है।
यह गन ड्रोन को आसानी से मार गिराएगी इस गुण में ऑटोमेटिक टारगेट ट्रैकिंग सिस्टम होगा जिससे राइफल ऑटो मोड पर आकर टारगेट पर अटैक करेगी।
इस राइफ़ल में क्या-क्या ख़ासियत है ?
रविंद्र सिंह राठौड़ ने कहा जोधपुर की तलवार दुनिया भर में फेमस है हथियारों के मामले में जोधपुर सबसे आगे रहा है यहां की वीरता भी दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती है ऐसे में हथियार बनाने के लिए उन्होंने जोधपुर को चुना उनकी यह राइफल लॉन्ग रेंज की है और इसका स्टैंडर्ड इंडियन आर्मी से मेल खाता है यह लाइट वेट भी है और इंटरचेंजेबल पैनल के साथ आती है इसके बैरल को कुछ सेकंड में चेंज कर सकते हैं इन खूबियों के साथ होने से इसकी डिमांड देश में देश से बाहर भी रहेगी स्नाइपर का प्रोजेक्ट 12 मिलियन डॉलर का है रविंद्र सिंह के अनुसार उनके पास अभी राइफल को लेकर थाईलैंड अफ्रीका और टोगों से डिमांड आई है ।
Real Estate सेक्टर में 3732 करोड़ का निवेश हुआ
जोधपुर में हुई इन्वेस्टर्स मीट में सबसे बड़ा निवेशक मारवाड़ सीमेंट कंपनी रही कंपनी जोधपुर ग्रामीण जिले के घोड़ावेट गांव में 2300 करोड रुपए का निवेश कर सीमेंट प्लांट स्थापित करेगी इसे 400 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है निवेश की दृष्टि से सबसे बड़ा सेक्टर रियल एस्टेट है जो 3732 करोड़ का निवेश कर 5245 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करेगा साथ ही कृषि प्रसंस्करण सौर ऊर्जा, हैंडीक्राफ्ट, होटल-टूरिज्म, चिकित्सा एवं शिक्षा इत्यादि क्षेत्रों में काफी बड़ी मात्रा में निवेश किया जाना प्रस्तावित है।
इस इन्वेस्टर्स मीट में करीब 289 निवेशको में से 204 निवेशको के साथ MOU उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया इसमें करीब 8940 करोड रुपए का निवेश होगा साथ ही जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा भी 85 निवेशकों के साथ एमओयू किया गया जो करीब 8400 करोड़ का निवेश करेंगे।












1 thought on “RAJASTHAN MOU : राजस्थान में बनेगी ड्रोन को गिराने वाली हाइटेक गन, 7 देशों के हथियार विशेषज्ञ टीम ने किया; लोगों को मिलेगा रोज़गार…जाने पूरी खबर”
Comments are closed.