Nisha Soni Murder Case: पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली लाश की पहचान हो गई है जिसमें पहचान निशा नाम की लड़की के तौर पर हुई है जो कि अपने मोहाली के प्रेमी पुलिसकर्मी युवराज के साथ निकली थी बाहर निशा एयर होस्टेस का चंडीगढ़ में कोर्स कर रही थी जिसका शरीर आपत्तिजनक अवस्था में मिला है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरा.
Nisha Soni Case: हिमाचली लड़की की लाश भाखड़ा नहर में मिली तैरती
पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली निशा की लाश, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर की रहने वाली थी 22 साल की निशा की हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर आरोपित किया गया है इससे पहले लाश मिलने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लड़की की पहचान के लिए तस्वीरें साझा की गई थी निशा मर्डर केस में आरोपी 33 साल के युवराज सिंह पंजाब पुलिस में पुलिसकर्मी के तौर पर कार्यरत है जिसको अब पुलिस ने डिटेन किया है वहीं दूसरी तरफ निशा का अंतिम संस्कार उसके निवास स्थान जोगिंदर नगर में हो गया है जहां उसकी बड़ी बहन ने Nisha Soni के प्रेमी पर बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं।
Nisha Soni Case: 3 साल से चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की तैयारी कर रही थी
मिली जानकारी के मुताबिक मंडी जिले के जोगिंदर नगर की पंचायत मौली के सेर गांव की निशा सोनी 3 साल से चंडीगढ़ में रह रही थी वह एयर होस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी पिछले सप्ताह वह अपने घर जोगिंदर नगर पहुंची थी यहां से फिर चंडीगढ़ के लिए सोमवार को रवाना हो गई थी जहां वह चंडीगढ़ में अपने पीजी से प्रेमी के साथ निकली और उसके बाद से उसका फोन बंद बताया जा रहा था मंगलवार को Nisha Soni की लाश अर्धनग्न (आपत्तिजनक) अवस्था में भाखड़ा नहर से मिली थी जहां स्थानीय पुलिस निशा के शव को कब्जे में लिया और बुधवार को लड़की के पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया जिसके बाद बेटी का शव सौंप दिया गया ASP मंडी सागर चंद्र ने बताया कि भाखड़ा पुलिस की ओर से जोगिंदर नगर थाना की टीम को लड़की की मौत की सूचना दी गई थी।
Nisha Soni Case: लड़की को रोपड के नज़दीक पथरेड़ी में दिया धक्का!
पटियाला संगरूर मार भाखड़ा नहर से निशा सोनी का शव बरामद हुआ था इसी मामले में निशा के प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया है निशा का प्रेमी युवराज मोहाली पुलिस में कार्यरत है वहीं 22 वर्ष की Nisha Soni एयर होस्टेस की तैयारी चंडीगढ़ में 3 साल पूर्व से कर रही थी जहां सेक्टर 34 में अपने पीजी में रहती थी हालांकि अब तक ये साफ ना हो पाया है कि लड़की के साथ क्या हुआ है इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है युवती के साथ वारदात कैसे हुई किसने की इन सब की भाखड़ा पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है लड़की को रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया था।
Nisha Soni Case: पीजी से निकली प्रेमी के साथ फिर कैसे हो गई लापता?
20 जनवरी की देर शाम को अपने प्रेमी के साथ निशा पीजी से निकली थी जिसके बाद से वह लापता बताई जा रही थी 21 जनवरी की शाम भाखड़ा नहर से शव मिलने की सूचना मिली थी जिस पर भोले शंकर ड्राइवर क्लब की ओर से इस शव को नहर से बाहर निकाला गया इसके बाद भाखड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी तो 22 तारीख की सुबह Nisha Soni के परिजन पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में शव की पहचान कर इसके बाद रूपनगर जिले के थाना सिंह भगवानपुर की पुलिस ने शव को अपने साथ लिया पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि निशा की दोस्ती फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले युवराज के साथ थी।
इसके बाद 20 जनवरी की शाम को सीसीटीवी फुटेज के जरिए निशा और युवराज को एक साथ जाते दिखाई देना इस बात की पुष्टि करता हैपीजी से निकलने के बाद ही निशा का मोबाइल फोन बंद आना शुरू हो गया इसके बाद बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में परिजन द्वारा दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद बेटी की सूचना मिलने से पूरा परिवार सदमे में है।













