Mumbai Businessman BlackMailing: मायानगरी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक बिजनेसमैन को उसी के दोस्त ने ब्लैकमेल करके 80 लाख रुपए की फिरौती मांगी है यह मामला Mumbai के पवई इलाके से सामने आया है जहाँ दोस्त के कुछ प्राइवेट फ़ोटो की पीछे..मामला जानने के लिए पूरा पढ़े.
Mumbai : ब्लैक्मेल के साथ ही पत्नी के साथ अवैध संबंध की करता माँग!
मुंबई के पवई इलाके से एक चौकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक बिजनेसमैन को उसी के दोस्त ने ब्लैकमेल करके 80 लाख रुपए की फिरौती मांग की है मामला इतना ही नहीं की फिरौती तक रुक गया आरोपी दोस्त ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर बिजनेसमैन की पत्नी से भी अवैध संबंध बनाने की मांग की है लगभग 6 महीने पहले से आरोपी बिजनेसमैन और उसकी पत्नी को सता रहा था आखिर अब जाकर आरोपी की लगातार परेशानियो से तंग आकर पीड़ित बिजनेसमैन और उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उसके द्वारा जान से मारने की धमकी, ब्लैकमेलिंग और फिरौती का मामला दर्ज कर दिया गया है।
Mumbai: आरोपी के पास पत्नी और उसकी सहेलियों की प्राइवेट फ़ोटो
आपको बता दे कि Mumbai पुलिस ने जॉन परेरा नामक व्यक्ति के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, फिरौती और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है आरोपी परेरा पिछले लगभग 6 महीना से पवई के बिजनेसमैन और उनकी पत्नी को ब्लैकमेल कर 80 लाख की फिरौती की मांग कर रहा था मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी परेरा पीड़ित बिजनेसमैन का दोस्त है और उसके पास बिजनेसमैन के कुछ अश्लील वीडियो भी मौजूद है जिसमें बिजनेसमैन की पत्नी और उनकी सहेलियों के कुछ आपत्तिजनक फोटो शामिल है इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी आरोपी लगातार 6 महीना से दिया जा रहा था।
आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 80 लाख रुपए की मांग की है है रुपए नहीं देने पर उसने सभी प्राइवेट फोटो बिजनेसमैन के रिश्तेदार और ऑफिस के ग्रुप में वायरल करने की धमकी दे रहा था।अगस्त से शुरू हुआ यह मामला 2025 जनवरी तक आरोपी लगातार खेलते रहा आरोपी इसके लिए व्हाट्सएप पर कॉल करके बार-बार ब्लैकमेल और धमकी देता रहा।
Mumbai: 6 महीने से परेशान थे दंपति तो दर्ज करवाया मामला
आखिर अब जाकर आरोपी से लगातार 6 महीने तक परेशान होने के बाद पीड़ित बिजनेसमैन और उसकी पत्नी ने पवई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है जहां पवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, फिरौती और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर लिया है यह पूरी घटना अंधेरी इलाके में घटित हुई है इसलिए पवई पुलिस का ने यह मामला DN नगर पुलिस को सौंपा दिया है इस मामले के संबंध में पुलिस ने DN नगर पुलिस को कुछ सबूत भी उपलब्ध करवाए हैं जहां अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जल्द ही मामले से संबंधित आरोपो से पूछताछ की जाएगी इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो सकती है यह जानकारी पुलिस के सूत्रों से मिली है इस पूरी घटना की जांच पड़ताल अभी Mumbai पुलिस कर रही है और जल्द ही इस मामले की तरह तक पहुंच कर खुलासा कर दिया जाएगा।













