जानिए चींटियों से जुड़ा एक खौफनाक सच
चींटियां इतनी छोटी होती हैं कि ठीक से दिखती भी नहीं, ऐसे में ये कहना बहुत ही मुश्किल होता है कि चींटियों का चेहरा कैसा दिखता है !!
लेकिन ये मुश्किल आसान कर दी है एक फोटोग्राफर ने जिन्होंने चींटी के चेहरे की एक बेहद डरावनी फोटो ली है. फोटो प्रतियोगिता में इस तस्वीर को ‘Images of Distinction’ दिया गया।
ये इतनी छोटी होती हैं कि कभी-कभी दिखती भी नहीं, इन्हें कोई भी मसल सकता है, लेकिन जब ये काटती हैं, तो इन की असली ताकत का पता चलता है।
क्या आप जानते हैं कि क्रूरता से काट लेने वाली ये चींटियां असल में उतनी ही खौफनाक भी नजर आती हैं।
हाल ही में विश्वस्तर पर एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। Small World Photomicrography Competition जिस में छोटे जीवों की तस्वीरें खींच कर भेजनी थीं, इस कॉम्पिटिशन में एक व्यक्ति ने चींटी की हैरान करने वाली तस्वीर कैद की। चींटी के चेहरे की इस तस्वीर को भयानक कहा जा सकता है।
लिथुआनिया के एक फ़ोटोग्राफ़र, यूजीनियस कवलियाउस्कस (Eugenijus Kavaliauskas) ने इस तस्वीर को कैद कर के जजों की ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस तस्वीर का टाइटल था- ‘ Ant (Camponotus). चींटी के एलियन जैसे चेहरे को एक स्टीरियो 10x माइक्रोस्कोप से पांच बार बड़ा करके कैप्चर किया गया था. जजों ने इस शानदार तस्वीर को ‘Images of Distinction’ वर्ग में रखकर पुरस्कृत किया।















1 thought on “इतना डरावना चेहरा किस का हो सकता है ? जानते हैं आप !!”
Comments are closed.