IGIA Airport Crime: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पंजाब के लिए निकल दो विदेशियों के साथ एक ऐसा हादसा हो गया कि दोनों को मजबूरन गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी अब इस मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने एक ज्वेलर के सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है…पूरा मामला जानने के लिए आगे पढ़े.
Airport Crime: जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूदे जापानी नागरिक!
देर रात लगभग 11:40 पर दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आता है जहां दो जापानी नागरिक अपनी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी से कूद जाते हैं जिससे दोनों विदेशी नागरिक घायल होकर मौके पर मौजूद मिलते हैं जानकारी मिलते हैं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पुलिस बिना समय गवाए घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
मौक़े पर घटनास्थल पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनों का इलाज होने के बाद मेडिकल करवाया गया है दोनों विदेशी नागरिकों की पहचान इंडोनेशिया मूल के महथिर और फाधली के रूप में हुई है एयरपोर्ट पुलिस को दिए गए बयान में 35 साल की फाधली ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ लगभग 9:00 बजे इंडोनेशिया एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची थी।
Airport Crime: पंजाब का कहकर गाड़ी में बिठाए विदेशी फिर किए अपने साथी सवार
जब दिल्ली पहुंचने के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कैब बुक करने के लिए फाधली ने अपने एक दोस्त से मदद लेकर कैब बुक करवाई दिल्ली Airport के बाहर निकलते दोनों की मुलाकात कैब ड्राइवर नरेश नामक युवक से हुई नरेश वही ड्राइवर है जिसने फाधली के दोस्त के कहने पर पिक करने के लिए आया था नरेश ने दोनों को पंजाब चलने की बात कह कर गाड़ी में सवार करवा दिया इसके बाद कुछ दूर चलने के बाद कैब ड्राइवर नरेश ने गाड़ी रोकी और अपने दो जान-पहचान के लोगों को गाड़ी में बैठाया।
Airport Crime: स्क्रू ड्राइवर से जान से मारने की धमकी देकर लूटने लग गए समान
दिल्ली एयरपोर्ट से निकली है गाड़ी एयरोसिटी के पास पहुंचते ही नरेश ने गाड़ी रोक दी और उसके दो साथियों ने मिलकर दोनों विदेशी नागरिक को धमकाना शुरू कर दिया इसके बाद इन लुटेरों ने दोनों से फोन, पर्स और कई कीमती सामान मांगने लगे इसके बाद जब विदेशियों ने मना किया तो तीनों ने मिलकर दोनों विदेशियों को पीटना शुरू किया इसी दौरान नरेश ने अपना स्क्रू ड्राइवर निकालकर विदेशी नागरिकों को जान से मारने की धमकी दे दी इसके बाद कर एयरो सिटी के करीब फ्लाईओवर पर पहुंची गाड़ी।
Airport Crime: रोड ट्रैफ़िक के कारण मिला मौक़ा तो कूद गए चलती गाड़ी से बाहर
एयरोसिटी के इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक होने की वजह से गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई तो इसी दौरान दोनों विदेशी नागरिकों ने मौका पाकर अपनी जान बचाने के लिए चलती कैब से छलांग लगा दी विदेशियो ने अपने बयान में बताया कि कैब से कूद कर दोनों ने अपनी जान तो बचाई परंतु उनका सारा सामान उस गाड़ी में रह गया इस सामान में दो मोबाइल फोन, एक ट्रॉली बैग और 8000 रिंगिट थे और कैब ड्राइवर और उसके साथ ही आरोपी यह सामान लेकर मौके से फरार हो गए।
Airport Crime: CCTV फुटेज खंगालने से हुई आरोपियों की पहचान
एयरपोर्ट की DCP उषा रंगनानी के मुताबिक दोनों विदेशी नागरिकों के दिए गए बयान के अनुसार मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल के लिए SHO सुनील गोयल की नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिस टीम में पुलिस इंस्पेक्टर, SI, महिला SI, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल है।
इस पुलिस टीम ने गाड़ी और आरोपियों की पहचान के लिए एयरपोर्ट पर लगे CCTV कैमरा की फुटेज खंगालना शुरू किया तब लंबी मशक्कत के बाद Airport पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी मारुति एस्प्रेसो की पहचान कर ली इसी गाड़ी से घटना को अंजाम दिया गया कार का रजिस्ट्रेशन नंबर पंजाब का था और नरेश के नाम पर रजिस्टर्ड थी अब पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिल चुकी थी।
Airport Crime: 500 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 4 गिरफ्तारी, ज्वैलर भी शामिल
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट DCP उषा रंगनानी ने बताया कि इन आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम को तुरंत पंजाब रवाना किया गया परंतु इससे पहले पुलिस टीम पहुंचती नरेश को पता चल गया और उसने फेरारी काटना शुरु कर दिया लगभग 500 किलोमीटर दूर तक पुलिस ने नरेश का पीछा किया जिसके बाद उसे लुधियाना पंजाब से दबोच लिया गया।
Airport पुलिस की टीम ने 57 साल के आरोपी नरेश के कब्जे से दोनों मोबाइल और 8000 रिंगिट और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद करली है नरेश के साथी सहित उसके ही निशानदेही पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है इन आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी पंकज गुप्ता सुभाष सूद और सोनीपत निवासी मोहित के रूप में हुई है जिसमें सुभाष स्वयं एक ज्वेलर है विदेशी नागरिक के साथ लूटपाट के इस मामले में ज्वेलर की गिरफ्तारी से पूरे मामले में एक नया मोड़ आ गया है।













