सावधान : जरूरी खबर FSSAI ने पकड़ा 500 किलो नकली पनीर कब्ज और फूड प्वाइजनिंग का खतरा ऐसे पहचाने असली नकली पनीर में अंतर…जाने पूरी खबर

duplicate paneer and dairy products

सावधान : हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया FSSAI ने देहरादून चार धाम मार्ग पर कई दुकानों और ढाबों से 500 किलो नकली पनीर पकड़ा है।भारत में अधिकांश शाकाहारी लोगो की पहली पसंद पनीर से बनी रेसिपी होती है यही कारण है कि किसी भी शाकाहारी होटल या रेस्टोरेंट के मेनू कार्ड की शुरुआत में मटर पनीर, शाही पनीर, कड़ाई पनीर जैसी डिश शामिल होती है।

  • पनीर भारतीय व्यंजनों में स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का पर्याय है पनीर प्रोटीन का एक अच्छा माध्यम है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • लेकिन देश में बड़े स्तर पर नकली पनीर की बिक्री हो रही है जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।
  • ऐसे में पनीर को लेकर लोगों के मन में अक्सर यह समस्या बनी रहती है कि वह जी पनीर को खा रहे हैं वह असली है या नकली दोनों देखने में बिल्कुल एक जैसे होते हैं ऐसे में देखने से अंतर कर पाना मुश्किल है।

Tawa Paneer Masala Recipe (Quick and Easy)

इसलिए आज आप जानेंगे की असली और नकली पनीर में क्या अंतर होता है और कैसे पता किया जाता है।

साथ में हम जानेंगे कि 

  • नकली पनीर खाना कितना खतरनाक होता है
  • पनीर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

जवाब :- नकली पनीर को बनाने के लिए खराब दूध, आटा, डिटर्जेंट पाउडर, पाम आयल, किल रोल,और रेट पाउडर जैसी चीजों को मिलाया जाता है इसके अलावा कुछ असली पनीर के जैसा आकार देने के लिए नकली पनीर में सल्फ्यूरिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है यह सभी वस्तुएं शरीर के लिए बेहद हानिकारक होती है।

नकली पनीर में मौजूद केमिकल किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  • नकली पनीर खाने से फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, अपच या उल्टी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
  • कुछ लोगों को नकली पनीर खाने से skin एलर्जी होने का भी खतरा होता है।

Matar Paneer Recipe (Diabetic Friendly)

नकली पनीर की पहचान कैसे कर सकते हैं ?

आम लोगों के पास असली पनीर या नकली पनीर को पहचानने के लिए कोई लैब या मशीनरी नहीं होती है यही कारण है कि देश में नकली पनीर का बाजार तेज़ी से चल रहा है।लेकिन आप घर पर भी असली और नकली की पहचान आसानी से कर सकते हैं इसका सबसे आसान तरीका है कि इसे हाथों से मसल कर देखें ऐसा करने पर नकली और मिलावटी पनीर का चूरा बन जाएगा मिल्क से बनाया जाता है जबकि असली पनीर ज्यादा मुलायम(सॉफ्ट) होता है।

असली और नकली पनीर की कीमतों में कितना फर्क होता है ?

असली और नकली पनीर की कीमतों में भी अंतर होता है दूध से बने शुद्ध पनीर का मार्केट रेट 400 से 450 रुपए प्रति किलो के करीब होता है क्योंकि 1 किलो असली पनीर को बनाने के लिए करीब 5 किलो दूध की जरूरत पड़ती है।

नीचे दिए गए फ़ोटो ग्राफिक के माध्यम से आप घर पर पनीर की क्वालिटी की पहचान कर सकते हैं।

जबकि मिलावटी आर्टिफिशियल पनीर का मार्केट रेट 150 से 250 प्रति किलो के बीच होता है इसे फुटकर विक्रेता या दुकानदार असली पनीर की कीमत में  बेचते हैं मुनाफे के लालच में यह दुकानदार पैसों के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं।

नकली पनीर की सबसे ज्यादा डिमांड और सप्लाई इस वक़्त होता है जाने 

जवाब :- शादी विवाह का सीजन आते ही मिलावटखोर सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं क्योंकि ऐसे समय में दूध, मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है जबकि दूध का उत्पादन तो उसी मात्रा में होता है ऐसे में मिलावटखोर नकली पनीर बनाना शुरू कर देते हैं यही वजह है की शादियों का समय आते ही नकली पनीर की सप्लाई बढ़ जाती है।

नकली पनीर की सबसे बड़ी पहचान है कि इसे तलने के बाद कोई स्वाद नहीं आता है आप भी शादी बारात में पनीर खाकर कई बार इसके स्वाद से निराश हुए होंगे दरअसल यह खराब स्वाद नकली पनीर की वजह से ही था।

पनीर खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • असली पनीर मुलायम और स्पंजी होता है इसलिए खरीदते समय इस पनीर को हल्का सा दबाकर जरूर देखें अगर उसकी बनावट मज़बूत है तो वह पनीर नकली हो सकता है।
  • असली पनीर सिर्फ दूध से बनाया जाता है इसमें दूध के अलावा किसी तरह की गंध या स्वाद नहीं आता है अगर पनीर को खाने के बाद दूध के अलावा किसी अन्य तरह का स्वाद महसूस हो रहा है तो पनीर मिलावटी हो सकता है।
  • असली पनीर रबड़ की तरह खींचता नहीं है वह नरम और मुलायम बना रहता है।

पैक पनीर खरीदते समय सवधान रहे और इन बातों का ध्यान रखें

पैक पनीर खरीदते समय हमेशा उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट(बनावटी दिवस) और एक्सपायरी डेट(अंतिम उपयोगी दिन ) जरूर चेक करें इसके अलावा पनीर का प्रबंधन(स्टोर) करने के लिए सही व्यवस्था की गई है या नहीं इसका ध्यान रखें डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा गर्मी में खराब हो जाते हैं

नीचे दिए गए ग्राफिक के माध्यम से आप पनीर में कौनसे (तत्व)न्यूट्रिएंट्स किस मात्रा में पाए जाते हैं संपूर्ण जानकारी समझे

साथ में जानिए पनीर के स्वास्थ्य फायदे और इसमें कौन से प्रोटीन होते हैं

चलते-चलते जानिए कि पनीर के स्वास्थ्य फ़ायदे (हेल्थ बेनिफिट्स) क्या है और इसमें कौनसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं

पनीर खाने से किस तरह की स्वास्थ्य समस्या दूर होती है

पनीर में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं जिन लोगों को जोड़ों की दर्द या सूजन की समस्या है उनके लिए पनीर का सेवन करना काफी फायदेमंद है इसके अलावा पनीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बेस्ट बूस्ट करने की ताक़त देता या सहायक होता है।

नीचे दिए गए ग्राफिक से इसके फायदों को आप समझ सकते हैं

( इस पोस्ट में दी गयी जानकारी जनहित हेतु है परंतु सभी जीवों की शारीरिक बनावट(दशा) अलग-अलग होती है जिससे इस ज्ञान वर्धक जानकारी का सभी पर उतनी उपयोगी होकर कार्य करे, तो इसकी ज़िम्मेदारी तूफ़ानी खबर नहीं लेता है ।)

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “सावधान : जरूरी खबर FSSAI ने पकड़ा 500 किलो नकली पनीर कब्ज और फूड प्वाइजनिंग का खतरा ऐसे पहचाने असली नकली पनीर में अंतर…जाने पूरी खबर”

Comments are closed.