TRACTOR : नया ट्रैक्टर लेकर एजेंसी पहुंचा किसान, कर दिया आग के हवाले, बोला- ‘किश्त भर रहा हूं, फिर भी ये…जाने पूरी खबर

TRACTOR
Tractor : धोलपुर जिले के मुरावली थाना कंचनपुर, बाड़ी निवासी जीतू सिंह ठाकुर अपना नया ट्रैक्टर लेकर एजेंसी पहुंचे. Agency के सामने उन्होंने अपना ट्रैक्टर खड़ा किया और उसमें आग लगा दी. घटना से एजेंसी में अफरा-तफरी मच गई. जल्दबाज़ी में एजेंसी के कर्मचारियों ने आग बुझाई. किसान जीतू सिंह ने ट्रैक्टर में आग लगाने की वजह जो बताई, वो हैरान करने वाली थी…अधिक पढ़े
Frustrated With Repeated Repairs, Dholpur Farmer Sets Tractor Ablaze Outside Motor Agency - News18
डेढ़ साल में ही कई बार खराब हो गया नया TRACTOR. किसान ने एजेंसी के बाहर लगाई आग, मचा हड़कंप

गारंटी होने के बावजूद किसान से पैसे लिए गए

धौलपुर की एक Agency से करीब डेढ़ साल पहले एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था. बार-बार खराबी आ रही थी. अब तक ट्रैक्टर 4 बार खराब हो चुका था. Tractor गारंटी समय में होने के बाबजूद एजेंसी वालों ने किसान युवक से ट्रैक्टर को सही करने के बदले पैसे लिए. अब 5वीं बार ट्रैक्टर में खराबी आ गई, जिससे तंग आकर युवक ने ट्रैक्टर को एजेंसी धौलपुर के बाहर खड़ाकर उसमें आग लगा दी. इस घटना से Agency में अफरा-तफरी मच गई. जल्दबाज़ी में एजेंसी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। 

नया Tractor लेने के बावजूद भी बार-बार ख़राब होता था 

जानकारी के मुताबिक़ जीतू पुत्र भीकम सिंह ठाकुर निवासी मुरावली थाना कंचनपुर, बाड़ी, जिला धौलपुर ने बताया कि वह किसान है. उसने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खेती-बाड़ी का काम करने के लिए धौलपुर की एक Agency से नया ट्रैक्टर खरीदा था. लगातार Tractor में खराबी आ रही थी. कभी ट्रैक्टर की क्लच प्लेट खराब हो जाती, तो कभी काला धुंआ देने लगता, तो कभी ट्रैक्टर के इंजन में खराबी आ जाती।

When the tractor broke down, the farmer set it on fire | ट्रैक्टर खराब हुआ तो किसान ने लगा दी आग: वारंटी पीरियड में भी मरम्मत के मांगे पैसे, एजेंसी कर्मियों नेफूंकने से पहले ट्रैक्टर की तस्वीर 

Tractor को क्यों फूँका ? 

पीड़ित किसान जीतू ने बताया कि अब तक Tractor 4 बार खराब हो चुका है, जिसके गारंटी समय में होने के बाद भी मारवाड़ मोटर्स एजेंसी वालों ने सही करने के रुपये लिए. अब 5वीं बार ट्रैक्टर फिर से खराब हो गया है. परेशान होकर आज मैंने एजेंसी के बाहर ट्रैक्टर को खड़ाकर उसमें आग लगा दी।जीतू ने बताया कि ‘मैं लगातार ट्रैक्टर की टाइम से किश्त भर रहा हूं. बार बार ट्रैक्टर खराब हो रहा है, जिसे ठीक करने के लिए एजेंसी वालों को पैसे देने पड़ रहे हैं. इतने पैसे मैं कहां से लाऊं, जबकि ट्रैक्टर गारंटी पीडियड में हैं.’।

Join WhatsApp

Join Now