Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में एक बार फिर 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। स्कूलों को ईमेल भेज कर कहा गया है कि इमारत में कई बम लगाए गए हैं और यदि पैसों की डिमांड पूरी नहीं की जाती है तो इन में विस्फोट कर दिया जाएगा। ईमेल भेजने वाले ने 30 हजार डॉलर की मांग की है। एहतियातन स्कूलों को खाली करा दिया गया..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Delhi School Bomb Threat: ईमेल से दी बम उड़ाने की धमकी
दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ईमेल में कहा गया है कि छोटे-छोटे बमों को बहुत छिपा कर लगाया गया है। इनसे इमारत तो नहीं उड़ेगी लेकिन लोग जख्मी होंगे। ईमेल में लिखा है, ‘मैंने स्कूल की इमारत में कई बम लगाए हैं। बम बहुत छोटें हैं और बहुत अच्छे से छिपाए गए हैं। इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन विस्फोट किए जाने पर लोग घायल होंगे। यदि मुझे 30 हजार डॉलर नहीं मिले तो मैं बमों में विस्फोट कर दूंगा।’
Delhi School Bomb Threat: 40 से अधिक स्कूलों को धमकी
फायर डिपार्टमेंट को सुबह 7 बज कर छह मिनट पर Delhi पब्लिक स्कूल (DPS), आरके पुरम और सुबह छह बजकर 15 मिनट पर जीडी गोयनका, पश्चिम विहार में बम की धमकी वाला फोन आया। डॉग स्क्वॉयड, बम डिस्पोजल टीम और स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। इस के बाद अन्य स्कूलों से भी ऐसी ही सूचना मिली। 40 से अधिक स्कूलों को धमकी दी गई है।
Delhi School Bomb Threat: आप का दिल्ली को लेकर BJP पर हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने स्कूलों को मिली धमकी को ले कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली में रोजमर्रा होने वाली फिरौती, हत्याओं, गोलीबारी की घटनाओं के बाद अब स्कूलों को bomb से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। Delhi में लॉ एंड ऑर्डर की ऐसी बदहाल हालत पहले कभी नहीं रही। भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली वालों को सुरक्षा देने के अपने इकलौते काम में फेल हो चुकी है।’
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्कूलों की Threat वाली एक खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘दिल्ली वालों ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत पहले कभी नहीं देखी थी। अमित शाह जी को आ कर दिल्ली वालों को जवाब देना चाहिए।’
खबर लिखे जाने तक किसी स्कूल में कुछ भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ था। हाल के कुछ महीनों में कई बार स्कूलों को इस तरह की धमकी मिल चुकी है, जो बाद में फर्जी साबित हुए।












