Chinese Manja: चाइनीज मांझा बना मौत का सबक, बाइक सवार सिपाही की ली जान, सरकार के प्रतिबंध के बाद भी कैसे बिक रहा मौत का माँझा आख़िर कब खुलेगी सरकार की बंद आँखे… पढ़े पूरी खबर

Chinese Manja, UP shahjahanpur Solider Died By Chinese Manja

Chinese Manja: यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां चाइनीज मांझे से बाइक सवार सिपाही का गला कट गया। जिसके बाद उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान सिपाही की मौत हो गई..आइए जानते है क्या है पूरा मामला… पढ़े पूरी खबर.

Chinese Manja: हादसा इतना दर्दनाक था की सड़क हुई खून से लाल!

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिपाही शाहरुख हसन (32) अमरोहा जिले का रहने वाला था। उसकी पोस्टिंग जिले के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे बाइक से राजघाट चौकी की तरफ से बरेली मोड़ जा रहा था। इस दौरान अजीजगंज में दुर्गा इंडस्ट्रीज के सामने अचानक चाइनीज़ माँझा (Chinese Manja) शाहरुख के गले में कस गया। गला कटने से वह बाइक से गिरकर छटपटाने लगा। गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। सड़क खून से लाल हो गई।

यह भी पढ़े- Rajasthan New House Electricity : राजस्थान सरकार की ओर से मकान निर्माणकर्ताओ के लिए बहुत बड़ी सौगात माफ होगा महगा बिजली बिल।

मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए और सिपाही को ई-रिक्शे से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now