Congress Leader News: कांग्रेसी नेता 28 साल से रूप बदलकर भाग रहा था, अब चढ़ गया पुलिस के हत्थे तो सामने आया हैरान करने वाला सच, जाने क्या है पूरा मामला

Congress Leader News

Congress Leader: UP की राजधानी लखनऊ से 28 साल से एक कांग्रेसी नेता फरार चल रहा था जो कि अब अलीगढ़ पुलिस के हाथ चढ़ गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है इस Congress नेता का नाम परमजीत सिंह है इसके खिलाफ 1991 में विधान भवन में तोड़फोड़ करने के लिए मामला दर्ज है परमजीत कई शहरों में अपना रूप बदलकर रहता था अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था जिसमें अब..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरा.

Congress Leader: 28 साल से रूप बदल-बदल कर भाग रहा था नेता!

लखनऊ से 28 साल से फरार चल रहे Congress नेता परमजीत सिंह को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आज से लगभग 28 साल पहले 15 फरवरी 1991 को युवा नेता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिलकर विधान भवन में नारेबाजी और तोड़फोड़ की थी विधान भवन गेट नंबर 3 पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करके कई कार्यकर्ता अंदर घुसे थे जिन्होंने बाहर की दीवारें फनकार विधान भवन में घुसकर परिसर में कार्यकर्ताओं ने मिलकर तोड़फोड़ की थी जिसेमें कई सारे कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगा था इसी मामले में परमजीत और अन्य नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

Congress Leader: इतने साल बाद कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा परमजीत?

मामले की सुनवाई के दौरान परमजीत फरार हो गया अदालत में 1997 में परमजीत की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया था जिसके बाद से पुलिस को परमजीत की खोज थी लेकिन Congress का परमजीत रूप और भेष बदलकर बार-बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था जिससे 28 सालों से लगातार फरारी काटने कामयाब रहा था मंगलवार की देर श्याम अलीगढ़ पुलिस को सूचना मिली की परमजीत सिंह रूप बदलकर अलीगढ़ के श्याम नगर इलाके में अपना अड्डा बनाए बैठा है इसके तुरंत बाद ही हजरतगंज पुलिस ने परमजीत को सिविल लाइन अलीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली।

Congress Leader: नेता का घर कुर्क करने के बाद भी नहीं हुआ पेश

अलीगढ़ पुलिस ने बताया की फरार चल रहे Congress के परमजीत सिंह 28 सालों से अपना रूप बदल-बदल कर कई शहरों में निवास कर रहा था आपको बता दे की कोर्ट ने परमजीत के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था जिसमें परमजीत पेश न होने के कारण पुलिस ने उसके घर तक ओ कुर्क कर दिया था इसके बाद भी परमजीत कोर्ट में पेशी नहीं देने आया अब 28 साल बाद हजरतगंज पुलिस द्वारा परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now