BBC America Fire Report: बीबीसी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि तेज़ हवाओं और बारिश न होना ही वे दो बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से दक्षिणी कैलिफ़ॉर्निया आग की चपेट में है… पढ़े पूरी खबर

BBC America Fire Report News on Los Angeles Fire accident

BBC America Fire Report: बीबीसी के पर्यावरण संवाददाता मैट मैकग्राथ ने एक रिपोर्ट में बताया है कि तेज़ हवाओं और बारिश न होना ही वे दो बड़े कारण हैं, जिनकी वजह से दक्षिणी कैलिफ़ॉर्निया आग की चपेट में है.

हालांकि, जलवायु परिवर्तन भी परिस्थितियों को बदलने में अहम भूमिका निभा रहा है और इस तरह की भीषण आग लगने की आशंका को बढ़ा रहा है।

BBC America Fire Report: महीनो से बारिश नहीं, तेज हवाओ के चलते धधकी आग

इस रिपोर्ट में मैट मैकग्राथ ने बताया है कि कैलिफ़ॉर्निया में फिलहाल इतने नाज़ुक हालात इसलिए बने क्योंकि हालिया महीनों में यहां बारिश नहीं हुई. इसके बाद गर्मी भरे दिन रहे।इस मौसम में अमूमन तेज़ हवाएं अमेरिका के दक्षिणी कैलिफ़ॉर्निया में चलती हैं. इसे सैंटा ऐना विंड्स कहा जाता है. लेकिन शुष्क परिस्थितियों के साथ मिलकर ये ख़तरनाक आग लगने की आशंका को बढ़ा देती है।

60 से 70 मील प्रति घंटे (100-110 किलोमीटर) की रफ़्तार से चलने वाली ये शुष्क हवाएं दक्षिणी कैलिफ़ॉर्निया के अंदरूनी इलाक़ों से तटों की ओर बहती हैं. लेकिन एक दशक के बाद भी इस महीने में ख़तरनाक स्तर पर हवाएं चलीं।इस हवा की वजह से ज़मीन शुष्क हो गई. शोधकर्ताओं का कहना है कि इस आग की शुरुआत में तेज़ हवाएं चलेंगी और अंत में शुष्क हवाएं होंगी, इसका मतलब है कि ये आग कुछ और समय तक जारी रह सकती है।

BBC America Fire Report: तेज हवाओ से अधिकांश इलाक़ों में फैली भयानक आग

तेज़ हवाओं के कारण आग का दायरा भी फैल रहा है. इससे पहले जब आग के मामले आते थे तो अधिकांश पहाड़ी इलाक़ों में होते थे. लेकिन इस बार आग तेज़ी से नीचे घाटी की ओर और रिहायशी इलाकों तक फैल रही है। कैलिफ़ॉर्निया ने लगभग दशक भर के सूखे से दो साल पहले ही निज़ात पाई है. इसके बाद हुई बारिश से पेड़-पौधे तेज़ी से बढ़े. हालांकि, ये आग तेज़ी से फैलने का भी एक बड़ा कारण बन गए हैं।

यह भी पढ़े- Chinese Manja: चाइनीज मांझा बना मौत का सबक, बाइक सवार सिपाही की ली जान, सरकार के प्रतिबंध के बाद भी कैसे बिक रहा मौत का माँझा आख़िर कब खुलेगी सरकार की बंद आँखे… पढ़े पूरी खबर

जलवायु पर शोध करने वाले डैनियल स्वेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “रिहायशी इलाक़ों में आग भड़कने की अधिक आशंका है. इन इलाक़ों में बिजली पूरी तरह बंद करना भी मुश्किल है. जहां आग लगना सामान्य है. वहां लोगों को इस तरह के पावर शट ऑफ़ की आदत है, वहाँ इसकी तैयारियां पूरी रहती हैं. लेकिन इस बार बड़ी चुनौतियां सामने हैं.”।

Join WhatsApp

Join Now