AMERICA ELECTIONS 2024 : कमला हैरिस को बड़ा झटका चुनाव से ठीक पहले स्विंग स्‍टेट्स सर्वेक्षण में डोनाल्‍ड ट्रंप ने बनाई बढ़त

AMERICA ELECTIONS 2024 : अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुए सर्वेक्षण में डोनाल्‍ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर स्विंग स्‍टेट्स में बढ़त बना ली है। ये स्विंग स्‍टेट्स ही अमेरिका में सत्‍ता हासिल करने के लिए सबसे अहम हैं। स्विंग स्‍टेट्स में मुकाबला बहुत ही कांटे का होता है। इस के लिए दोनों ने पूरी ताकत लगा दी है।

अमेरिका में चुनावी संग्राम अपने चरम पर है और 5 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव से पहले वार-पलटवार बहुत तीखा हो गया है। चुनावी मैदान में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्‍मीदवार Donald Trump पूरी ताकत लगाए हुए हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्‍मीदवार कमला हैरिस भी अपनी पार्टी की सरकार बचाने के लिए जी जान से जुटी हुई हैं। इस बीच अमेरिका में सत्‍ता की चाबी कहे जाने वाले 7 स्विंग स्‍टेट्स से डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। 

एटलसइंटेल के ताजा सर्वे के मुताबिक डोनाल्‍ड ट्रंप सभी 7 स्विंग स्‍टेट्स में आगे चल रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 49 फीसदी उत्‍तरदाताओं ने कहा कि वे आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव में ट्रंप को वोट देंगे। ट्रंप सर्वे के मुताबिक इन राज्‍यों में Kamla Harris पर 1.8% की बढ़त बनाए हुए हैं।

अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव को 3 तरह के राज्‍य तय करते हैं। पहले रेड स्‍टेट्स, दूसरा ब्‍लू स्‍टेट्स और तीसरा स्विंग स्‍टेट्स। रेड स्‍टेट पर साल 1980 के दशक से ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का लगातार कब्‍जा रहा है। वहीं ब्‍लू स्‍टेट्स पर डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्‍जा रहा है। इन राज्‍यों पर साल 1992 से ही डेमोक्रेटिक पार्टी का कब्‍जा है। इस से यह अनुमान लग जाता है कि ये राज्‍य की किस ओर बढ़ रहे हैं। वहीं स्विंग स्‍टेट्स में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला रहता है। इन राज्‍यों में बहुत ही कम वोटों से कोइ भी उम्‍मीदवार जीत पाता है।

साल 2020 में जो बाइडन एरोजोना से मात्र 10 हजार वोटों से जीत पाए थे। वहीं 29 अक्‍टूबर को आए रायटर्स के एक सर्वे में कहा गया था कि कमला हैरिस ने ट्रंप पर 1 प्रतिशत से बढ़त बनाई हुई है। इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए अहम चुनाव से दो दिन पहले एक नए सर्वेक्षण में दिखाया गया कि आयोवा में संभावित मतदाताओं के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 44 प्रतिशत के मुकाबले 47 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुई हैं।

आयोवा में मतदान के परिणाम को ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे हैरिस की ओर झुकाव का संकेत मिलता है। सितंबर में इसी समाचार संस्था द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में ट्रंप को हैरिस से चार अंक आगे दिखाया गया था। जून में जब राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद की दौड़ में थे, तब ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता से 18 अंकों से आगे थे। हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, महिलाओं और स्वतंत्र मतदाताओं के समर्थन के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस दौड़ में आगे दिख रही हैं। अमेरिका भर में प्रारंभिक और डाक से मतदान पर नजर रखने वाले फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के ‘इलेक्शन लैब’ के अनुसार, रविवार तक 7.5 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोग अपने वोट डाल चुके हैं। ‘एनबीसी न्यूज’ के एक अलग सर्वेक्षण में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि हैरिस को 49 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं का समर्थन मिला, जबकि ट्रंप को भी 49 प्रतिशत का समर्थन मिला।

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “AMERICA ELECTIONS 2024 : कमला हैरिस को बड़ा झटका चुनाव से ठीक पहले स्विंग स्‍टेट्स सर्वेक्षण में डोनाल्‍ड ट्रंप ने बनाई बढ़त”

Comments are closed.