Vastu tips: अगर आपके घर में भी पैसों की तंगी रहती है या घर में नकारात्मक ऊर्जा से है परेशान तो आप इन वास्तु शास्त्र के सरल और आसान उपाय को एक बार प्रयोग करे और देखे की क्या अंतर दिखता है तो..आइए जानते है क्या है पूरी जानकारी…पढ़े पूरा.
Vastu tips: नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए एक छोटा और सरल उपाय
घर में हर अमावस्या अथवा हर 15 दिन में पानी में खड़ा नमक (1 लीटर पानी में 50 ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाएगी अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं।
Vastu tips: अमावस्या विशेष जानकारी
1. जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महीने भर का किया हुआ पुण्य दूसरे को (अन्नदाता को) मिल जाता है ।
(स्कंद पुराण, प्रभास खं. 207.11.13)
2. अमावस्या के दिन पेड़-पौधों से फूल-पत्ते, तिनके आदि नहीं तोड़ने चाहिए, इससे ब्रह्महत्या का पाप लगता है ! (विष्णु पुराण)
4. अमावस्या के दिन खेती का काम न करें, न मजदूर से करवाएं ।
5. अमावस्या के दिन श्रीमद्भगवद्गीता का सातवाँ अध्याय पढ़ें और उस पाठ का पुण्य अपने पितरों को अर्पण करें । सूर्य को अर्घ्य दें और प्रार्थना करें । आज जो मैंने पाठ किया मेरे घर में जो गुजर गए हैं, उनको उसका पुण्य मिल जाए। इससे उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पत्ति बढ़ेगी ।
Vastu tips: पैसों की तंगी भगाने का शास्त्रीय उपाय
पैसों की तंगी है, बरकत नहीं है, बेरोजगारी ने गला घोंटा है तो फिक्र न करो। हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें ।
सामग्री :
- काले तिल
- जौ
- चावल
- गाय का घी
- चंदन पाउडर
- गूगल
- गुड़
- देशी कपूर एवं गौ चंदन या कण्डा ।
विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवन कुण्ड बना लें, फिर उपरोक्त 8 वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये मंत्रों से 5 आहुति दें ।
Vastu tips: आहुति मंत्र
- ॐ कुल देवताभ्यो नमः
- ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः
- ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः
- ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः
- ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः
इस प्रयोग से थोड़े ही दिनों में स्वास्थ्य, समृद्धि और मन की प्रसन्नता दिखायी देगी ।














