Ayurvedic Healthy Tips: सामान्य रोगों का सुलभ इलाज आधा सिर दर्द, (आधा सीसी), सिर में चक्कर आना, बाल सफ़ेद होना आदि परेशानी का सरल और आयुर्वेदिक सुलभ इलाज

Ayurvedic Healthy Tips

Ayurvedic Healthy Tips: सामान्य रोगों का सुलभ इलाज आधा सिर दर्द, (आधा सीसी), सिर में चक्कर आना, बाल सफ़ेद होना आदि सामान्य परेशानी का सरल और आयुर्वेदिक सुलभ इलाज बताएँगे हम आपको इस आर्टिकल में जिससे आप बिना किसी पैसे के सरल उपाय से हानिकारक अंग्रेज़ी दवाइयों से बच पाएँगे तो..आइए जानते है क्या है पूरी जानकारी…पढ़े पूरी खबर

Ayurvedic Healthy Tips: सामान्य रोगों का सुलभ इलाज कैसे करे?

आधे सिर का दर्द (आधा सीसी) का बिलकुल सरल आयुर्वेदिक उपाय: जाने

गाय का ताजा घी सुबह- शाम दो-चार बूंद नाक में रुई से टपकाने अथवा सूंघते रहने से आधा सीसी की पीड़ा जड़ से आराम हो जाती है । साथ ही इस नाक से खून गिरना भी जड़ मूल से नष्ट हो जाता है। सात दिन तक ले।

विकल्प :- सर के जिस तरफ के भाग में दर्द हो उस तरफ के नथुने में सात-आठ बूंद सरसों के तेल डालने अथवा सूंघने से दर्द एकदम बंद हो जाता है । चार-पांच दिन तक दिन में दो-तीन बार इसी प्रकार सूंघने से कई बार दर्द सदा के लिए मिट जाता है।

चक्कर आना (Vertigo or Giddiness) : Ayurvedic Healthy Tips

सूखा आंवला ( गुठली रहित ) छः ग्राम और धनिया ( खुश्क दाना ) छः ग्राम लेकर अधकूट करके रात में मिट्टी के बर्तन में ढाई सौ ग्राम पानी में भिगो दें। प्रातः मसल छानकर एक-दो चम्मच मिश्री का चूर्ण मिलाकर पीने से तीन-चार दिन में सिर घूमना एवं चक्कर आने बंद हो जाते हैं। इससे गर्मी के कारण होने वाला सर घूमने एवं चक्कर आने बंद हो जाते हैं। इससे गर्मी के कारण होने वाला सर दर्द मिटता है ।गर्मी या दिमाग की कमजोरी के कारण अकस्मात् आंखों के आगे अंधेरा छा जाने में आराम होता है।
विशेष :- आवश्यकता अनुसार आठ-दस दिन तक लें। आधा सीसी में भी आशातीत लाभ होता है।

बालों का समय से पहले सफेद होना : Ayurvedic Healthy Tips

एक चम्मच भर आंवला चूर्ण दो घूंट पानी योग से सोते समय अंतिम वस्तु के रूप में लें ।असमय बाल सफेद होने और चेहरे की कांति नष्ट होने पर जादू का सा असर करता है।( साथ ही स्वर को मधुर और शुद्ध बनता है तथा भले की घर-घराहट भी इसे ठीक हो जाती है।)

सहायक उपचार: (क)

आंवला चूर्ण का लेप:- सूखें आंवलों के चूर्ण को पानी के साथ लेई (Paste) बनाकर इसका खोपड़ी पर लेप करने तथा पांच-दस मिनट बाद केशों को
जल से दो लेने से बाल सफेद होने और गिरने बंद हो जाते हैं। सप्ताह में दो बार, स्नान से पहले यह प्रयोग आवश्यकतानुसार तीन मास तक करके देखें।

(ख) आंवला-जल से सिर धोना सर्वोत्तम विधि इस प्रकार हैं : Ayurvedic Healthy Tips

25 ग्राम सूखे आंवला के (मोटा-मोटा कूटकर) किए हुए टुकड़ों को ढाई सौ ग्राम पानी में रात को भिगो दें। प्रातः फूले हुए आंवलों को कड़े हाथ से मसलकर सारा जल पतले स्वच्छ कपड़े से छान लें। अब इस निथरे हुए जल को केशों की जड़ों में हल्के-हल्के अच्छी तरह मलिए और दस-बीस मिनट बाद केशों को सादे पानी से धो डालिए। रूखे बालों को सप्ताह में एक बार और चिकने बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए।आवश्यकता हो तो कुछ दिन रोजाना भी धोया जा सकता है। केश धोने के एक घंटे पहले या जिस दिन केश धोने हो, उसके एक दिन पहले रात में आंवलों के तेल की मालिश केशों में करें।

Join WhatsApp

Join Now