ZOO : रोहतक के तिलयार झील पर स्थित चिड़ियाघर में एक युवक शेरनी के पिंजरे के बाहर सेल्फी के साथ वीडियो बना रहा था. शेरनी के पिंजरे के दरवाजे के बाहर बैठकर युवक Video बना रहा था. शेरनी पीछे से दरवाजे पर पंजा मार रही थी. अचानक शेरनी बाहर आ गई. आइये जानते हैं फिर क्या हुआ?…अधिक पढ़े
Zoo में सेल्फ़ी और Video बना रहा था तब शेरनी निकली बाहर
Zoo : रोहतक के तिलयार झील पर स्थित चिड़ियाघर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना उस समय हुई जब Zoo देखने गया था. युवक शेरनी के पिंजरे के बाहर सेल्फी के साथ Video बना रहा था. वह बिल्कुल शेरनी के पिंजरे के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था. शेरनी ठीक पीछे थी और दरवाजे पर पंजा-टक्कर मार रही थी. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
पहली बार जब शेरनी ने पंजा मारा तो युवक हंसते हुए बोला कि लगता है दरवाजा तोड़ देगी. शेरनी फिर पीछे हटी और दोगुनी ताकत से दरवाजे पर टक्कर मारी. इसके बाद युवक तेज गति से बाहर की तरफ भागता हुआ नजर आया. युवक काफी देर तक भागता रहा. बाद में उसने बताया कि गेट इतना कमजोर था कि शेरनी के धक्के से वह खुल गया और शेरनी पिंजरे से बाहर आ गई, इसलिए वह जान बचाकर भागा. हालात ये थे कि उसी दौरान चिड़ियाघर में और भी बहुत से लोग मौजूद थे।
रोहतक के चिड़ियाघर में शेरनी के पिंजरे के बाहर सेल्फी के साथ Video बना रहे युवक की जान बाल-बाल बची..
पिंजरे का दरवाज़ा इतना कमजोर की छोटा बच्चा भी तोड़ दे
जल्दबाज़ी में चिड़ियाघर में मौजूद कर्मचारियों ने सभी को Zoo से बाहर निकाला और शेरनी को वापस पिंजरे में पहुंचा दिया. युवक दीपक ने बताया कि पिंजरे का दरवाजा इतना कमजोर था कि कोई छोटा बच्चा भी उसे तोड़ सकता है. यह कहीं ना कहीं चिड़ियाघर देखने जाने वालों की सुरक्षा से खिलवाड़ है. चिड़ियाघर में मौजूद कर्मचारी ही इसके लिए जिम्मेदार हैं।
युवक ने अपने साथ हुए हादसे के बारे में एक अन्य वीडियो में बताया, ‘मैं रोहतक चिड़ियाघर में आया था. आज मैं शेर देखने आया था लेकिन साथ-साथ यमराज के दर्शन हो गए. मेरे कंधे पर किवाड़ के निशान देख सकते हैं. मैं शेरनी के साथ सेल्फी ले रहा था. शेरनी अचानक टक्कर मारती हुई बाहर आ गई. मैं जान-बचाकर भागा. शेरनी के बच्चे थे, इसलिए उसने मेरा पीछा नहीं किया.’













