Winter Holidays Rajasthan: राजस्थान में तेज व बढ़ती शीतलहर और ठंड के चलते हुए जिला कलेक्टर राजस्थान ने 4 जनवरी से 15 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रो में शीतकालीन अवकाश को घोषित कर दिया है इस अवकाश के चलते बच्चों के पोषण को जारी रखने के लिए टेक होम राशन दिया जाएगा क्या इससे अभिवावक है ख़ुश या नाराज़..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…पढ़े पूरी खबर
Winter Holidays Rajasthan: शीतकालीन अवकाश में बच्चों को भरपूर पोषण
जिला प्रशासन ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के चलते बच्चों को आंगनवाड़ी द्वारा होने वाले पोषण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे:
- इस निर्णय में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को निरंतर स्वस्थ रखना है केंद्र बंद होने से पोषण नहीं होगा प्रभावित।
- 3 से 6 साल तक के बच्चों को पोषण टेक होम राशन के तौर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
Winter Holidays Rajasthan: आंगनवाड़ी में कार्यकर्ताओं का होना है जरूरी
इस शीतकालीन अवकाश में बच्चों को तो अवकाश मिलेगा परंतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों का केंद्र में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।
- प्रति सेक्टर स्तर पर Whatsapp ग्रुप के आधार पर उपस्थितियों और कार्य की रिपोर्टिंग ली जाएगी।
- बाल विकास परियोजना अधिकारी इस समय ट्रैक्टर के जरिए प्रतिदिन दैनिक मॉनिटरिंग करेंगे।
Winter Holidays Rajasthan: राजस्थान सरकार ने News से कैसे लिया फ़ैसला?
आंगनवाड़ी में शीतकालीन अवकाश की घोषणा का मुख्य कारण राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित एक खबर का योगदान है।
- 29 दिसंबर के दिन अलवर संस्करण में ”सुनो कलेक्टर तेज ठंड है हमें भी शीतकालीन अवकाश दे दो” शीर्ष खबर से प्रकाशित की गई थी।
- खबर में बताया गया था कि सरकारी एवं निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित करने के बावजूद भी आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं।
- इस खबर के बाद राजस्थान सरकार ने जिला कलेक्टर को आदेश देकर अवकाश घोषित करने को कहा।
Winter Holidays Rajasthan: छोटे बच्चों के लिए उचित होगा सरकार का निर्णय
राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रो में आने वाले छोटे बच्चे इस तेज शीतलहर में अधिक प्रभावित होते हैं।
- इस निर्णय से मुख्य तौर पर बच्चों का स्वास्थ्य किसी भी प्रकार की मौसमी समस्या से प्रभावित नहीं होगा ।
- जिला प्रशासन ने यह निर्णय छोटे बच्चों को इस तेज शीतलहर और ठंड से बचाने के लिए लिया है।
Winter Holidays Rajasthan: महिला-बाल विकास परियोजना जिम्मेदारी क्या?
बाल एवं महिला विकास विभाग के उपनिदेशक ने आदेश जारी कर बताया है कि सभी परियोजना के अधिकारी अपने-अपने इलाक़े (Area) की मॉनिटरिंग करें और समय-समय पर सुनिश्चित करते रहें।
- Whatsapp ग्रुप के माध्यम से भेजी गई तस्वीर और रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर पर रिपोर्ट बनाई जाएगी।
- आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधि और पोषण वितरण की प्रतिदिन निगरानी होगी।
Winter Holidays Rajasthan: सरकारी व निजी स्कूलों में पहले से घोषित अवकाश
आपको बता दे की राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश पहले से राजस्थान सरकार के द्वारा घोषित कर दिया गया था।
- पत्रिका की खबर में बताया गया था कि आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए।
- राजस्थान सरकार ने इस विचार को स्वीकार करते हुए तुरंत आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित किया।
Winter Holidays Rajasthan: सरकार के अवकाश निर्णय पर माता-पिता हुए ख़ुश
राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रो में शीतकालीन अवकाश की घोषणा से छोटे बच्चों के माता-पिता ने तेज शीतलहर से एक चिंतामुक्त सांस ली है:
- बच्चों के माता-पिता ने कहा की इस घोषणा से बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को फायदा होगा।
- छोटे बच्चों को घर पर सुरक्षित रखने के साथ ही पोषण की भरपूर व्यवस्था राजस्थान सरकार का प्रशंसनीय कदम है।











