Wheat Harvesting Machine : किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, और इसी के साथ बाजार में हडम्बा थ्रेसर मशीन आ गई है, जो गेहूं, सरसों, बाजरा, चना, सोयाबीन और दालों जैसी कई फसलों की हार्वेस्टिंग और थ्रेसिंग मिनटों में कर सकती है। यह मशीन किसानों का घंटों का काम चंद मिनटों में पूरा करने में सक्षम है।
Wheat Harvesting Machine: अब किसानों को दूर जाने की जरूरत नहीं
कई किसान हार्वेस्टिंग मशीन खरीदने के लिए दूर-दराज के राज्यों में जाते हैं, लेकिन अब सहारनपुर के किसान अपने ही जिले में शक्तिमान एग्रो एजेंसी से यह मशीन आसानी से खरीद सकते हैं। एजेंसी पर मशीन के सभी मॉडल और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं, जिससे मशीन खराब होने पर भी किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
हडम्बा थ्रेसर मशीन की विशेषताएँ
- मल्टी-क्रॉप हार्वेस्टिंग: गेहूं, सरसों, बाजरा, चना, सोयाबीन और दालों की फसल आसानी से काटती है।
- ट्रैक्टर ऑपरेटेड मशीन: किसी भी ट्रैक्टर से चलने वाली यह मशीन खेती को आसान बनाती है।
- किफायती दाम: ₹2,25,000 से ₹3,50,000 तक विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं।
- इजी मेंटेनेंस: मशीन के सभी पार्ट्स सहारनपुर में ही मिल जाएंगे।
- फील्ड रिपेयरिंग सुविधा: एजेंसी द्वारा प्रशिक्षित मिस्त्री खेत में जाकर मशीन ठीक करेंगे।
Wheat Harvesting Machine कहां से खरीदें?
सहारनपुर के मानकमऊ बस स्टैंड मार्ग पर स्थित शक्तिमान एग्रो एजेंसी पर यह मशीन उपलब्ध है। डीलर हुकम सिंह ने बताया कि अब पम्मी ब्रांड के थ्रेसर भी सहारनपुर में आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आप भी अपनी गेहूं या अन्य फसलों की कटाई के लिए हडम्बा थ्रेसर मशीन खरीदना चाहते हैं, तो आज ही शक्तिमान एग्रो एजेंसी पर संपर्क करें और इस बेहतरीन मशीन का लाभ उठाएं।











