Rajasthan : ठंड के साथ ही चोरों ने बाड़मेर के ग्रामीण इलाके में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चौंका दिया है. यहाँ चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर वहां से करीब 70 से 80 लाख रुपये के ज़ेवरात और नगदी उठाकर कर ले गए. इस वारदात को किसी आपराधिक पेशेवर गैंग ने अंजाम दिया है…आइए जानते पूरा मामला..अधिक पढ़े
चोर गहनों के बॉक्स भी मौके पर ही छोड़ दिए .(image credit : janta se rishta )
चोरों ने आधा किलोमीटर दूर धोरो में काम निपटाया और ग़ायब
Rajasthan : बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके के चूली गांव में शनिवार रात को चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसे और वहां से 70 से 80 लाख रुपये के ज़ेवरात तथा नगदी पार कर साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप अधीक्षक समेत FSL तथा टीम Dog स्क्वॉड टीमें वहां पहुंची. उन्होंने मौकाए वारदात के हालात का जायजा लिया. हैरानी की बात है कि चोर घर से सोने के गहनों से भरे बक्सों को वहां से निकालकर करीब आधा से ज़्यादा किलोमीटर दूर ले गए. फिर आराम से अपराध को अंजाम दिया और मौक़े से फरार हो गए।
(image credit : the hindu )
ग्रामीण थाना पुलिस ने बताया कि चूली गांव निवासी शैतान सिंह अपने तीन बेटों के संयुक्त परिवार के साथ गांव में रहते हैं. शनिवार रात को चोरों ने उसी कमरे को निशाना बनाया जिसमें नगदी और ज़ेवरात रखे गए थे. चोरों ने पहले खिड़की के पत्थर निकालने की कोशिश की. लेकिन जब पार नहीं पड़ी तो खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे. फिर कमरे के अंदर से कुंडी लगाकर सोने के गहने और नगदी रखे बक्से लेकर वहां से फरार हो गए. चोरों ने घर से करीब आधा से ज़्यादा किलोमीटर दूर रेत के धोरों में ले जाकर बक्सों के ताले तोड़े. फिर आराम से उनमें से गहने और नगदी समेत अन्य कीमती सामान छांटकर पार कर लिया. खाली और टूटे बक्से वहीं छोड़ गए।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत लिए
अगले दिन सुबह जब पीड़ित परिवार को जब चोरी का पता चला तो वह हैरान रह गया. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. FSL और Dog स्क्वॉड को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना किया. आलाधिकारियों के साथ ही आसपास के अन्य थानों की टीमें और साइबर टीम को भी बुलाया गया. घटना स्थल की गहराई से पड़ताल की गई. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए. अब अलग अलग टीमें बनाकर चोरों की तलाश की जा रही है।
सक्रिय आपराधिक पेशवर चोरों ने वारदात की
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्सा राम बॉस ने बताया कि 2 घरों के ताले तोड़े गए हैं. इनमें से एक घर से करीब 50 तोला सोना और अन्य सोने के गहने तथा रक़म चुराई गई है. वारदात के तरीके को देखते हुए यह किसी प्रोफेशनल चोर गैंग का काम लग रहा है. चोरों के पास हथियार भी थे. भागते समय उनका एक बड़ा चाकू गिर गया. उसको पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है. Dog स्क्वॉड ने वारदात से रोड़ तक चोरों के पैरो के निशान को पहचाना है. उनके साथ अन्य टीमें जांच में जुटी हुई है. बॉस ने दावा किया कि जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।











