RJS-2024 : का रिजल्ट जारी, टॉप–10 में 9 बेटियां : राधिका बंसल बनी टॉपर, तनुराग सिंह दूसरे स्थान ; जनरल कैटेगरी की कट ऑफ रही सबसे ज्यादा

राजस्थान हाई कोर्ट ने राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस (RJS) का रिजल्ट घोषित कर दिया है इसमें जनरल केटेगरी की राधिका बंसल ने टॉप किया है उनका रोल नंबर 53260 है।

RJS रिजल्ट के टॉप–10 अभ्यार्थियों में 9 बेटियां है।OBC (नॉन क्रीमीलेयर) के तनुराग सिंह चौहान ने 187.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

जनरल कैटेगरी में 92 कैंडीडेट्स हुए पास।

RJS भर्ती में 222 कैंडिडेट पास हुए इनमें जनरल कैटेगरी में 92 में कैंडीडेट्स, SC केटेगरी में 35, ST केटेगरी में 24, EWS कैटिगरी में 21, OBC-MBC (नॉनक्रीमी लेयर) कैटेगरी में 45 MBC नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी में 5 कैंडीडेट्स पास हुए।

पाली की रेखा चौधरी ने हासिल की 12वीं रैंक।

पाली के खुडाला की रेखा चौधरी पुत्री भवाराम चौधरी ने 12वीं रैंक हासिल की है रेखा महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी अजमेर में विधि अधिकारी के पद पर कार्यत है रेखा की मां सुखी देवी चौधरी नगर पालिका खंडाला पालना की अध्यक्ष रह चुकी है पति मुकेश कुमार मुंबई में मेडिकल की दुकान चलाते अपने पहले प्रयास में रेखा को इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली है थी।

अभ्यर्थियों ने रिजल्ट को सुप्रीम कोर्ट में दे रखी है चुनौती

आरजेएस मुख्य परीक्षा 2024 के करीब 99 अभ्यर्थियों ने रिजल्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है याचिका कर्ताओं का कहना है कि राजस्थान हाई कोर्ट ने RJS मुख्य परीक्षा 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित करवाई थी इसमें करीब 3500 अभ्यर्थी शामिल हुए थे हाई कोर्ट ने परीक्षा का परिणाम 1 अक्टूबर को जारी करते हुए इनमें से 638 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया जिनमें अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया गया उनमें से अधिकतर अभ्यर्थियों ऐसे हैं जिनके अंग्रेजी के पेपर में जीरो से 10 नंबर ही दिए गए।

स्टूडेंट्स ने कहा हमारी मांग है की अंग्रेजी विषय की कॉपियां भाषा विशेषज्ञों से जांच करवाई उसके आधार पर RJS मुख्य परीक्षा का संशोधित परिणाम दोबारा जारी किया जाए हाई कोर्ट ने करीब एक महीने में ही परिणाम जारी कर दिया जो की प्रैक्टिकल नहीं लगता है क्योंकि थ्योरी की इतनी कॉपियां को जाँचने में समय लगता है कॉपियां जाँचने में जल्दबाजी की गई है इसमें गड़बड़ी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट से जवाब मांगा और याचिका कर्ताओं की आंसर शीट तालाब की सुप्रीम कोर्ट ने कहा जिन याचिका कर्ताओं के अंग्रेजी विषय के पेपर में जीरो से 15 नंबर आए हैं उन सभी की आंसर शीट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जाए 21 अक्टूबर को एक बार फिर मामले में सुनवाई हुई सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट से उन अभ्यार्थियों के LAW पेपर के नंबर मांगे जिनके अंग्रेजी निबंध के पेपर में जीरो से 15 नंबर आए हैं।

Join WhatsApp

Join Now