Rajasthani Wedding: नागौर में मामा 250 कार लेकर अपनी भांजी के मायरे में 2 करोड़ का मायरा भरा, जिसमें सोने–चांदी के साथ एक प्लॉट, देखे वीडियो …पढ़े पूरी खबर

Rajasthani Wedding Viral
Rajasthani Wedding: राजस्थान की शादियों में मायरा भरना बड़ा ही आम है और ये एक पुरानी प्रथा है जिसको लेकर शादियां चर्चा में रहती हैं. ये एक अनोखी परंपरा है इस परम्परा में एक बार फिर नागौर की शादी पूरे प्रदेश ही नहीं देशभर में चर्चा में है. यहां एक मामा ने अपने भांजे की शादी में 2 करोड़ रुपये का मायरा दिया है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Rajasthani Wedding: मामा ने भांजे के मायरे से मचाई धूम 

राजस्थान का नागौर जिला ज़बरदस्त शादी और भात मायरे के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर मामा अपने भांजे और भांजियों की शादी में करोड़ों रुपए का मायरा भरते हैं. एक बार फिर ऐसा हुआ है. 2 भाइयों ने अपने-अपने भांजे की शादी में 2 करोड़ रुपए का मायरे में दिए है. इन्होंने इसमें 1 करोड़ रुपये कैश, सोने- चांदी के आभूषण और एक प्लॉट भी अपने भांजे को दिया है।

आपको बता दें कि नागौर जिले मालेगांव में रहने वाले रामेश्वर की शादी 7 दिसंबर को थी, जिसमें मायरे की प्राचीन परंपरा को निभाते हुए बुरडी गांव के रहने वाले रामकिशोर और अशोक ने अपने भांजे रामेश्वर की शादी में 2 करोड़ रुपये का मायरा भरा है. रामेश्वर की शादी के अवसर पर रामकिशोर और अशोक झाड़वाल ने अपने परिवार के साथ 250 गाड़ियों के काफिले में पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने मायरे की परंपरा निभाई।

Rajasthani Wedding: 1 करोड़ नगद के साथ सोना-चाँदी और प्लॉट

रामेश्वर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि लड़के की शादी में मामा रामकिशोर झाड़वाल और अशोक झाड़वाल ने मायरे में 1 करोड़ 1 लाख रुपये कैश के साथ 30 लाख रुपये का प्लॉट, 25 तोला सोना और 5 किलो चांदी, 140 चांदी के सिक्के, नई ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजरी से भरी हुई, देशी घी से भरा हुआ मटका दिया गया है. इसके अलावा मायरे में उन्होंने बहन और बहन के ससुराल पक्ष को गहने, कपड़े और अन्य उपहार भी भेंट किए हैं।

Rajasthani Wedding: स्वास्थ्य क्षेत्र में है दोनो मामा 

जानकारी के मुताबिक़ दूल्हे रामेश्वर माता मेडिकल सेवा में है और नाना रामनारायण झाड़वाल रिटायर्ड शिक्षक है. रामकिशोर ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग ऑफिसर हैं और डॉ. अशोक झाड़वाल नागौर के JLN अस्पताल में MD (मेडिसिन) है. रामनारायण झाड़वाल का परिवार सुखी सम्पन्न परिवार है और उनके दोनों बेटे अच्छी नौकरी करते हैं।

Rajasthani Wedding: मायरे में क्या-क्या है ख़ास ?

बहन के बच्चों की शादी के समय ननिहाल पक्ष द्वारा मायरा (भात) भरने की रस्म निभाई जाती है. इस रस्म में ननिहाल पक्ष के लोग रुपये, गहने, कपड़े आदि बहन के बच्चों और परिवार के लिए भेंट करते हैं. बहन के ससुराल पक्ष के लिए भी उपहार स्वरूप कपड़े और गहने दिए जाते हैं. यह परंपरा राजस्थान के संस्कृति का एक हिस्सा है।

Join WhatsApp

Join Now