राजस्थान में उपचुनाव नतीजे 2024 लाइव : झुंझुनू ,दोसा, खींवसर, देवली-उनियारा, रामगढ़, चौरासी, सलूंबर विधानसभा से लाइव

राजस्थान उपचुनाव 2024 नतीजे

राजस्थान उपचुनाव रिजल्ट 2024 लाइव : राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव है जिसमें झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, रामगढ़, सलूंबर, चौरासी में हुए उपचुनाव इस बार नजारा कुछ बदलता हुआ दिखता दिख रहा है जाने किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे

राजस्थान के रण का नजारा बदलता हुआ 

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार बड़े उलटफेर देखने को आए हैं जिसमें BJP सात में से 5 सीटों सलंबूर, खींवसर, रामगढ़, झुंझुनू और देवली-उनियारा सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है इस बार चुनाव नतीजे में भाजपा अपने खातों में चार सीटों का इजाफा करती हुई दिख रही है वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों को खो दी है RLP भी अपनी खींवसर सीट को खो चुकी है सबसे रोचक मुकाबला झुंझुनू में रहा है जिसमें हमने देखा BJP ने 5 सीट  जीतकर इसबार अन्य सभी पार्टी को चित कर दिया है राजस्थान उपचुनाव के परिणाम को देखते हुए कांग्रेस और RLP में शांति छा गई है।

सीट जीते हारे
झुंझुनूं राजेन्द्र भांभू- बीजेपी अमित ओला-कांग्रेस
दौसा डीसी बैरवा -कांग्रेस जगमोहन मीणा- बीजेपी
खींवसर रेंवतराम डांगा- बीजेपी कनिका बेनीवाल-RLP
रामगढ़ सुखवंत सिंह- बीजेपी आर्यन जुबैर- कांग्रेस
सलूंबर शांता देवी- बीजेपी जितेश कटारा- BAP
चौरासी अनिल कटारा- BAP कारीलाल ननामा- बीजेपी
देवली-उनियारा राजेन्द्र गुर्जर- बीजेपी नरेश मीणा- निर्दलीय

 

राजस्थान में उपचुनाव में अधिकतर सहानुभूति की लहर कारगर रहती है परंतु इस बार यह भी बेअसर होती दिख रही है जिनमें 7 सीटों में से 5 सीट लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी उन में रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट बीजेपी विधायक अमृतपाल मीणा के निधन से खाली हुई थी इन दोनों सीटों पर दोनों पार्टियों ने सहानुभूति का कार्ड खेलने की कोशिश की जिसमें कामयाबी नहीं मिलती नजर आ रही।

बीजेपी और कांग्रेस ने अपने विधायक के परिजनों को टिकट दिया

BJP ने सलंबूर में अमृतपाल मीणा की पत्नी शांता देवी और कांग्रेस ने रामगढ़ से जुबेर खान के बेटे आर्यन जुबेर को टिकट देकर सहानुभूति लेने की कोशिश की लेकिन इस बार यह कामयाब होती नजर नहीं दी आ रही रामगढ़ में जहां भाजपा बढ़त बनाए हुए दिख रही है वहीं सलूंबर में भारतीय आदिवासी पार्टी के जितेश बीजेपी को पछाड़कर रेस में आगे दिख रहे हैं जितेश विधानसभा चुनाव 2023 में यहां दूसरे नंबर पर रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now