Rajasthan: विदेश से उदयपुर घूमने आए पति-पत्नी फिर हुआ कुछ ऐसा की, पत्नी पहुँची फ़्रांस के दूतावास, सुनकर अफ़सर हुए हैरान…पढ़े पूरी खबर

Rajasthan Udaipur Tourist death

Rajasthan: फ्रांस से लगभग 6,600 km का सफर तय करके जेनिटर एवरिसर डेक्सस अपनी पत्नी लॉरेंस के साथ राजस्थान के उदयपुर घूमने आए थे पति-पत्नी हवाला रोड स्थित मिला हीला कृष्ण रेंज में रुके हुए थे, इसी समय जेनिटर की तबीयत खराब होने से मौत हो गई तो पत्नी लॉरेंस फ्रांसीसी दूतावास के अधिकारियों से मिलने पहुंची और अपने पति की इच्छा बताई लॉरेंस की बात सुनकर वहां मौजूद सभी अधिकारी भी हैरान रह गए..आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...अधिक पढ़े.

Rajasthan झीलों की नगरी में विदेशी पर्यटक की अचानक हुई मौत 

राजस्थान के झीलों के नगरी कहे जाने वाले उदयपुर में विदेशी पर्यटक की तबीयत खराब होने से अचानक मौत हो गई तो पत्नी ने अपने पति का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से उदयपुर में ही किया जानकारी के अनुसार राजस्थान के उदयपुर में अपनी पत्नी के साथ फ्रांस के लोटस शहर से घूमने आए जेनिटर एवरिसर टेक्सस की उदयपुर में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई वह अपनी पत्नी लॉरेंस के साथ 3 अक्टूबर को उदयपुर घूमने आए थे उन्होंने हवाला रोड स्थित मिला हिला कृष्ण रेंज में रुकने का निर्णय किया था 30 नवंबर कि रात 73 वर्षीय जेनेटर की तबीयत अचानक से खराब हो गई पत्नी ने पति की हालत देखकर तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान जेनिटर का निधन हो गया उदयपुर पुलिस ने शव को MB चिकित्सालय की मार्चरि में रखवाया था जिसकी सूचना फ्रांसीसी दूतावास को भी दी गई थी।

Rajasthan उदयपुर में हिंदू रीति-रिवाज से विदेशी का अंतिम-संस्कार  

इसी मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए मंगलवार को जेनिटर का शव उनकी पत्नी लॉरेंस को सौपा गया जहां उनकी पत्नी लॉरेंस ने बैंकुट सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों से संपर्क किया और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम-संस्कार करने की अपने पति की इच्छा जताई बैंकुट सेवा संस्थान के प्रतिनिधि ने फ्रांसीसी पर्यटक के शव का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान के साथ रानी रोड स्थित श्मशान घाट पर करवाया और बैंकुट सेवा संस्थान के प्रतिनिधि में अंतिम संस्कार के कार्य को पूरा करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया। बताया जा रहा है कि फ्रांस से घूमने आए है जेनिटर की पहले से इच्छा थी कि जब वह इस दुनिया से जाएं तो उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जाए।

फ्रांस के दूतावास से किया संपर्क और बताई इच्छा

जेनिटर की पत्नी लॉरेंस ने बताया कि पति की इच्छा थी कि अगर वह जिंदा ना रहे तो हिंदी रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए और पूरे विधि विधान से कोशिश करें, जेनिटर की पत्नी ने अंतिम संस्कार से पहले अपने बच्चों और फ्रांस दूतावास से पति का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज में करने के लिए अनुमति मांगी थी इसके बाद पूर्ण रूप से हिंदू रीति रिवाज से संपन्न अंतिम संस्कार किया गया था मंगलवार को जेनिटर की शव यात्रा भी निकल गई जहां पत्नी लॉरेंस ने पति की अर्थी को कंधा दिया और सबके साथ ”राम नाम सत्य” का जाप किया फिर अपने पति की चिता को अग्नि दी और रोती हुई आंखों से हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी है।

Join WhatsApp

Join Now