Rajasthan: स्कूल में चल रहा था अन्नकूट प्रोग्राम तभी आ पहुँची जयपुर SOG की टीम, हुआ कुछ ऐसा कि सभी हो गए हैरा…पढ़े पूरी खबर

Rajasthan SOG Team Raid On Government School

Rajasthan: दौसा के कोतवाली थाना क्षेत्र की छतरी वाली ढाणी स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में दोपहर 2.30 बजे के लगभग अन्नकूट कार्यक्रम चल रहा था, सभी टीचर आनन्द ले रहे थे। तभी जयपुर SOG के डिप्टी SP चिरंजी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने दबीश दी है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Rajasthan: गुप्त आधार पर मिली जयपुर SOG को सूचना 

SOG को मिला था इनपुट आरोपी टीचर लोकेश शर्मा को टीम ने हिरासत में लिया। कार्रवाई को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। स्थानीय पुलिस को भी इस की भनक तक नहीं लगने दी। लोकेश शर्मा दौसा में दूध डेयरी क्षेत्र का रहने वाला है।और पेपर लीक और डमी कैंडिडेट मामले में आरोपी सरकारी टीचर को गिरफ्तार कर अपने साथ लेने आई थी।

जानकारी के अनुसार SOG को इनपुट मिला था कि लोकेश शर्मा दौसा में ही है। इस पर टीम ने उस की मौजूदगी की पुष्टि की। इस के बाद छतरी वाली ढाणी के सरकारी स्कूल पहुंच गई। वहां साथी टीचर्स के साथ अन्नकूट भोजन करते लोकेश शर्मा को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Rajasthan: रिंकु शर्मा की भी थी तलाश

इस से पहले दौसा में SOG की टीम ने एक अन्य आरोपी रिंकू शर्मा की तलाश में दबिश दी थी। टीम ने रिंकू के लवकुशनगर (दौसा) स्थित आवास पर सर्च किया था और हिरासत में लिया था। पेपर लीक के एक मामले में टीम रिंकू की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।रिंकू का एक भाई नांगल क्षेत्र के स्कूल में लाइब्रेरियन है।SOG ने उस की नौकरी के दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी से लिए थे। उन दस्तावेजो की भी जांच की जा रही है।अचानक हुई एसओजी की कार्रवाई से स्कूल में खलबली मच गई।

Rajasthan: पटवारी हर्षवर्धन से मिला था मामले का लिंक

सनद रहे कि पेपरलीक केस में जयपुर SOG ने इन से पहले हर्षवर्धन पटवारी को गिरफ्तार किया था। वह महुवा (दौसा) का रहने वाला था। फिलहाल वह जेल में है। हर्षवर्धन का एक मकान दौसा के गोविन्ददेवजी मंदिर के सामने भी है।

हर्षवर्धन से पूछताछ में सरकारी अध्यापक रिंकू शर्मा का नाम सामने आया था। इस के बाद SOG ने दौसा के लवकुशनगर में दबिश दे कर रिंकू को गिरफ्तार किया था। रिंकू से पूछताछ में टीचर लोकेश शर्मा का नाम सामने आया। शुक्रवार को टीम ने लोकेश को भी हिरासत में ले लिया। टीम ने दौसा में भी संदिग्ध आरोपी चिह्नित किए हैं, उन की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now