RAJASTHAN HOLIDAY 13 NOV: दिवाली के बाद अब राजस्थान में एक और छुट्टी, यहां 13 नवम्बर को अवकाश घोषित…

Rajasthan HOLIDAY 13 NOV : राजस्थान में दीपोत्सव के चलते चार दिन की छुट्टी के बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में इस महीने एक और दिन की सरकारी छुट्टी मिली है।

Rajasthan Bypoll 2024 : जयपुर। राजस्थान में दीपोत्सव के चलते चार दिन की छुट्टी के बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में इस महीने एक और दिन की सरकारी छुट्टी मिली है। हालांकि, सरकारी छुट्टी कुछ ही जिलों में रहेगी। बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव होने है। ऐसे में मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।
दरअसल, राजस्थान में झुंझुनूं, दौसा, देवली–उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रंमाक 27– (जिला झुंझुनूं), 67-रामगढ़ (जिला अलवर), 88-दौसा (जिला दौसा), 97 देवली उनियारा (जिला टोंक), 110-खींवसर (जिला नागौर), 156-सलूंबर (जिला उदयपुर) और 161–चौरासी (जिला डूंगरपुर) में 13 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा की है।
चुनावी रण में कुल 69 प्रत्याशी 

उपचुनाव के लिए 10 महिलाओं सहित कुल 69 प्रत्याशी दावेदार हैं, जबकि पिछले साल हुए चुनाव में इन सीटों पर दो महिलाओं सहित कुल 74 प्रत्याशी थे। उपचुनाव में देवली-उनियारा को छोड़कर सभी जगह महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सलूम्बर में सबसे कम 6 प्रत्याशी हैं। यहां महिला प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक है। सलूम्बर में तीन महिला व तीन पुरुष प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस-ea ने महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है

Join WhatsApp

Join Now