Railway Station: मारपीट होने से करीब 1 घंटे तक लहेरियासराय स्टेशन पर हंगामें का माहौल बना रहा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर GRP थाने की पुलिस पहुंची और हंगामा करने वाली लड़की और उसके साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Railway Station: लड़की और 3 लड़कों ने मिल TT को पीटा
बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्टेशन पर टिकट मांगने पर एक लड़की ने तीन युवकों के साथ मिलकर टीटी को जमकर पीटा है GRP थाने की पुलिस ने लड़की के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है मारपीट का वीडियो भी सामने आ गया है गिरफ्तार लड़की पुलिस विभाग के विधिशाखा में तैनात बताई जा रही है और लहेरियासराय स्टेशन पर भागलपुर जयनगर इंटरसिटी ट्रेन से यात्रा करके तीन युवक और एक लड़की प्लेटफार्म पर उतरे हैं इसी दौरान वहां मौजूद TT ने उनसे यात्रा का टिकट या फिर प्लेटफार्म टिकट मांगा तो इतने में लड़की और लड़कों ने मिलकर टीटी की पिटाई शुरू कर दी थी।
Railway Station: स्टेशन पर मारपीट से 1 घंटे तक हंगामा
स्टेशन और मारपीट के चलते करीब 1 घंटे तक लहेरियासराय स्टेशन पर हंगाम बना रहा घटना की सूचना मिलते है मौके पर GRP थाने की पुलिस पहुंची और हंगामा करने वाली लड़की और उसके साथ एक युवक को हिरासत में लिया है मारपीट से जख्मी और टीटी को इलाज के लिए DMCH अस्पताल में भर्ती करवाया गया बताया जा रहा है कि समस्तीपुर की ओर से भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन लहेरीसराय स्टेशन पर जैसे ही रुकी तो सैकड़ो यात्री प्लेटफार्म पर उतरे इसी दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर तैनात TT पंकज प्रकाश यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे।
बता जा रहा है कि इस इसी दौरान सुधा कुमारी नामक एक लड़की तीन लड़कों के साथ स्टेशन से बाहर की ओर जाने लगती है जिसे देखकर TT पंकज प्रकाश ने उनसे टिकट मांग लिया तो इस पर लड़की टिकट दिखाने की बजाय खुद को पुलिस बताकर दबाव और धौंस बनाने लगी बताया जा रहा है।
Railway Station: टिकट माँगने पर की पिटाई, आई GRP
TT पंकज प्रकाश ने टिकट नहीं रहने के कारण फाइन भरने के लिए कहा जिसे सुनकर लड़की ने और उसके साथ तीन युवकों ने TT के साथ धक्का-मुक्की चालू कर दी फिर देखते ही देखते यह धक्का-मुक्की मारपीट में बदल गई और TT को जमकर पीटा है।स्टेशन और मारपीट की सूचना मिलती है GRP थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो युवक वहां से फरार हो गए जबकि लड़की और एक युवक को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बताया जा रहा है कि गिरफ़्तार की गई लड़की पुलिस विभाग की विधि शाखा में तैनात है।












