Phycho Killer Bride: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पुलिस ने एक साइको दुल्हन हिमाचली देवी उर्फ़ ज्योति को गिरफ्तार किया है।जो अपने पति की हत्या कर उनका शव बेड और संदूक में छिपाकर फरार हो जाती थी..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.
Phycho Killer Bride: अखबार में विज्ञापन देखकर करती थी संपर्क
उसके टारगेट पर वे तलाकशुदा लोग होते थे। जिन्हे वह अख़बार मे शादी का विज्ञापन देख फंसाती थी। 2 का खात्मा कर चुकी थी। तीसरे की हत्या से पहले ही राज़ खुल गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने नराता राम का अखबार में शादी का विज्ञापन देखकर संपर्क किया था। बाद में उसने नराता राम से शादी कर ली थी। वारदात के वक्त आरोपी महिला ने अपने पति को शराब में नशीली गोलियों की ओवरडोज देकर उसे लोहे के संदूक में बंद करके पंजाब भाग गई थी। आरोपी महिला नराता राम का मोबाइल साथ ले गई थी और गूगल-पे के माध्यम से करीब तीन लाख रुपये की खरीदारी की थी।
Phycho Killer Bride: अधेड़ और तलाकशुदा को बनाती थी शिकार
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी महिला तलाकशुदा और अधेड़ लोगों को निशाना बनाती थी। उनको शराब में अलप्रेक्स की गोलियां देकर उनकी हत्या करके फरार हो जाती थी। इससे पूर्व आरोपी ने पंजाब में कुलवंत खत्री की हत्या को अंजाम दिया था। इसी तरह उसने आजमगढ़ यूपी में भी शादी के बाद पति की हत्या का प्रयास किया था। आरोपी इस तरीके से ही वारदात करती थी।
Phycho Killer Bride: परिवार के विवादों ने बनाया साइको किलर
पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमाचली देवी को पारिवारिक झगड़े ने साइको किलर बना दिया। आरोपी के पिता तहसीलदार थे। माता-पिता के तलाक और भाई की मौत के बाद आरोपी ने अपना घर छोड़ दिया था। उसके बाद आरोपी अधेड़ लोगों से शादी करके उनकी हत्या कर देती थी। लगभग 2 साल के अंदर उसने अपने दो पतियों की हत्या तो तीसरे की हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी के कब्जे से शादी का एग्रीमेंट भी बरामद हुआ है।












