New Gehlod Bridge: जयपुर कोटा हाईवे पर वाहनों का का भार कुछ कम हो जाए साथ ही सफर भी आसान रहे और समय की बचत हो कोटा बूंदी व टोंक से सांगानेर शहर बगरू, सीकर, दूदू, सांभर, फुलेरा व नागौर जाने के लिए अब जयपुर नहीं जाना पड़ेगा..आइए जानते है…अधिक पढ़े.
बनास नदी पर बना New Gehlod Bridge
राजस्थान में टोंक शहर के निकट गेहलोद गांव स्थित बनास में निर्माणधीन हाई लेवल Bridge का कार्य इस वर्ष पूरा हो जाएगा ऐसे में जयपुर कोटा हाईवे पर वाहनों का भार भी कुछ कम होगा साथ ही लोगों के सफर में आसानी होगी समय की बचत जरूर होगी क्योंकि कोटा बूंदी में टोंक से सांगानेर, शहर बगरू, सीकर, दूदू, सांभर, फुलेरा व नागौर जाने के लिए जयपुर नहीं जाना पड़ेगा यह मार्ग शुरू होने पर टोंक से सीधा गेहलोद और पीपलू से वाया फागी होते हुए इन क़स्बों में पहुंच जाएगे।
49 पिलर और 134.75 करोड़ से बना New Gehlod Bridge
बनास नदी पर राज्य सरकार की अभिशंसा के बाद केंद्र सरकार ने गेहलोद हाई ब्रिज की स्वीकृति दे दी थी और दो किमी लंबाई वाले इस Bridge को दो एप्रोच रोड तथा कुल 49 पिलर बना रहे हैं अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग टोंक के दिलीप मीणा के मुताबिक इस High Level Bridge के निर्माण पर 134.74 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है गेहलोद बनास में निर्माणधीन हाई लेवल का ब्रिज कार्य इस वर्ष पूरा हो जाएगा जो लगभग मार्च 2025 तक समाप्त कर दिया जाएगा इसके बाद इस पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।











