NEW E – Activa : इलेक्ट्रिक Activa एक चार्ज पर 100km से ज्यादा रेंज मिलेगी 27 नवंबर को लॉन्च, एथर रिज्टा से सीधा मुकाबला…जाने पूरी जानकारी

new electric activa

Honda New E-Activa 

कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर Activa 110 के बराबर पावरफुल होगा और इसे एक चार्ज पर 100km की रेंज मिलेगी। इसे स्वैपेबल बैटरी के साथ भी उतारा जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इटली के मिलान में हुए ऑटो शो EICMA में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश किया था। लॉन्च के बाद यह TVS i-क्यूब, एथर रिज्टा, एथर 450X, बजाज चेतक और ओला S1 रेंज से मुकाबला करेगा।

 

होंडा ने EICMA-2024 में तीन इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर पेश किए।
Honda ने EICMA-2024 में तीन इलेक्ट्रिक 2-Wheeler पेश किए।

नई स्कूटर का डिजाइन : तीन कलर ऑप्शन के साथ आएगी E-Activa

E-Activa में ट्रेडिशनल स्कूटर डिजाइन दिया गया है, जो काफी Simple नजर आ रहा है। इसमें हेडलाइट फ्रंट पैनल पर दी गई है, जबकि Activa पेट्रोल वर्जन में हैंडल बार पर हेडलाइट मिलती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें पर्ल जुबली व्हाइट, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक और प्रीमियम सिल्वर मेटालिक शामिल है।

Honda इलेक्ट्रिक Activa में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें 190mm फ्रंट डिस्क और पीछे की तरफ 110mm ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। E-Activa में 1,310mm का व्हीलबेस, 765mm की सीट की ऊंचाई और 270mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।

 

Honda SC e Scooter - Activa Electric Prototype - YouTubeHonda के इलेक्ट्रिक स्कूटर CUV e का कॉन्सेप्ट मॉडल EICMA-2024 में पेश किया गया।

Perfomance : रिमूवेबल बैटरी के साथ एक चार्ज में 70km की रेंज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Honda CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6kW की अधिकतम पावर वाली एक मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी। स्कूटर में तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और इकॉन दिया जाएगा। इसके अलावा, फिजीकल की और रिवर्स मोड भी स्टैंडर्ड मिलेंगे।

मोटर को पावर देने के लिए 1.3kWh दो रिमूवेबल बैटरी मिलेंगी, जिसे एक बार चार्ज करने पर 70km की रेंज मिलेगी और इसकी Top Speed 80kmph होगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं और स्टैंडर्ड चार्जर से 0 से 100% चार्ज होने में 6 घंटे लगते हैं।

 

Activa Electric Price : 200 KM रेंज, 90km/h स्पीड, स्मार्ट फीचर्स, कीमत और रिलीज डेट जाने

E-Activa : फ़ीचर LED लाइटिंग सेटअप और USB-C चार्जिंग पोर्ट

Honda फ़ीचर के मामले में CUV e में दो अलग-अलग TFT कंसोल दिए गए हैं, स्टैंडर्ड वैरिएंट में 5-इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, लेकिन इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी नहीं है। जबकि होंडा रोडसिंक डुओ वैरिएंट में नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल के लिए ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया जाएगा।

होंडा CUV e कॉन्सेप्ट मॉडल।
Honda CUV E कॉन्सेप्ट मॉडल।

Join WhatsApp

Join Now