Mock Drill in India : भारत में Mock Drill का अलार्म! हवाई हमले का सायरन बजेगा, छा जाएगा अंधेरा – जानें कब और कहां होगी ये बड़ी तैयारी?

Mock Drill in India

Mock Drill in India : भारत में एक बड़ा सुरक्षा अभ्यास होने जा रहा है, जो किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं होगा। देशभर के 244 जिलों में एक साथ Mock Drill यानी कि आपातकालीन स्थिति की रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान हवाई हमले जैसे हालात बनाए जाएंगे, सायरन बजेंगे, बिजली गुल हो सकती है और जनता को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जाएगी

यह अभ्यास उस समय में हो रहा है जब पहल्गाम आतंकी हमले के बाद देश का माहौल गर्म है। लोग पाकिस्तान से सख्त बदले की मांग कर रहे हैं। सरकार और सेना भी एक्शन मोड में हैं। ऐसे में ये मॉक ड्रिल आम जनता को तैयार करने का एक बड़ा प्रयास है।

कौन-कौन से राज्य और जिले शामिल होंगे?

नीचे उन राज्यों और प्रमुख जिलों की सूची दी गई है जहां Mock Drill 8 मई 2025 को की जाएगी:

उत्तर प्रदेश (UP)

  • लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर, चंदौली

मध्य प्रदेश (MP)

  • भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, कटनी और इंदौर

राजस्थान

  • जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर, नागौर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़

छत्तीसगढ़

  • दुर्ग

उत्तराखंड

  • देहरादून

Mock Drill in India : क्या होगा मॉक ड्रिल में?

  • हवाई हमले का सायरन बजेगा
  • अचानक बिजली बंद की जा सकती है
  • जनता से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील होगी
  • सिविल डिफेंस, दमकल, पुलिस, फूड सप्लाई आदि सभी एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी
  • रियल-सिचुएशन जैसे माहौल में किया जाएगा अभ्यास

क्यों की जा रही है मॉक ड्रिल?

यह मॉक ड्रिल पाकिस्तान से संभावित पलटवार को ध्यान में रखकर की जा रही है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आतंकी घटनाओं का जवाब अब कड़ी कार्रवाई से दिया जाएगा। ऐसे में यदि कोई युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो आम जनता को पहले से तैयार करना जरूरी है।

यह मॉक ड्रिल यह सुनिश्चित करेगी कि:

  • जनता को आपातकालीन हालात में घबराने की बजाय सही दिशा में एक्शन लेना आता हो
  • राहत-बचाव की एजेंसियों में तालमेल हो
  • शहरों की इमरजेंसी तैयारी की वास्तविक स्थिति पता चल सके

जोधपुर, मेरठ और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में क्या होगा?

जोधपुर:

  • 400 सिविल डिफेंस के जवान तैनात
  • 18 स्थायी सायरन और 3 चल सायरन शहर में लगाए गए हैं
  • जिला कलेक्टर ने कहा – डरने की जरूरत नहीं, यह सिर्फ तैयारी है

मेरठ:

  • सिविल डिफेंस की विशेष मीटिंग हुई
  • लोगों को आपातकाल में कैसे रिएक्ट करें – इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा

लखनऊ:

  • हर थाना, अस्पताल, फायर स्टेशन को अलर्ट किया गया है
  • मॉक ड्रिल के दौरान कॉल, यातायात और स्वास्थ्य सेवा पर नजर रखी जाएगी

क्या करें जब बजे सायरन?

  • अपने परिवार को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं
  • मोबाइल फोन चार्ज रखें
  • फालतू की अफवाहों पर ध्यान ना दें
  • सरकारी सूचना का ही पालन करें
  • स्थानीय प्रशासन के निर्देशों को मानें

क्या मॉक ड्रिल से डरना चाहिए?

बिलकुल नहीं!
जैसा कि जिला प्रशासन ने साफ किया है – ये सिर्फ एक रिहर्सल है, कोई असली हमला नहीं। इसका मकसद है – आपको सतर्क और तैयार बनाना।

Join WhatsApp

Join Now