Jaisalmer Today News: देवनारायण जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कस्बे की पांच बस्तियों में अलग-अलग मार्गों से संचलन निकाला गया। नगर प्रचार प्रमुख राजपाल भादू ने बताया कि मंगलपुरा बस्ती का संचलन महेशानंद आश्रम से, नंदनवन बस्ती का संचलन सार्वजनिक सभाभवन जटावास से और भवानीपुरा बस्ती का संचलन राउमावि मैदान से शाम 4 बजे प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की ताल पर कंधे से कंधा मिलाकर मार्च किया। कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के रूप में गुरुवार को पोस्टर का विमोचन किया गया और चामुंडा माता मंदिर के पास सभी को निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से भर गया।