Jaisalmer News: पोकरण पूर्व केबिनेट मंत्री शालेह मोहम्मद के जन्मदिन पर पोकरण में होगा रक्तदान, जोधपुर के विशेषज्ञ डॉ. करेंगे निशुल्क उपचार…जाने यहाँ पूरी खबर

Jaisalmer News

Jaisalmer News: पोकरण पूर्व कैबिनेट मंत्री शालेह मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष पर पोकरण में विशाल रक्तदान और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 1 फरवरी को पोकरण स्थित उनके आवास फतेह मंजिल पर किया जाएगा।

Jaisalmer News: जन्मदिन पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जिसके पोस्टर का विमोचन आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फतेह मंजिल पर किया। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल जोशी ने बताया कि आगामी 1 दिसंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री शालेह मोहम्मद का 49 वाँ जन्मदिन है। शालेह मोहम्मद हर साल अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है जरूरतमंद व्यक्तियों को मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाते है इस बार इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए जोधपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जोधपुर के श्रीराम हॉस्पिटल व ASG आई हॉस्पिटल द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया जाएगा जो कि जरूरतमंद व्यक्तियों का प्राथमिक जांच के बाद जोधपुर में उपचार करेंगे। जिन व्यक्तियों को चश्में की जरूरत होगी उन्हें मुफ्त चश्मा भी इस शिविर में दिया जायेगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान नगरपालिका पालिका प्रतिपक्ष नेता नारायण रंगा, NSUI जिला अध्यक्ष भोमसिंह तंवर, ब्लाँक अध्यक्ष विजय व्यास, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिराने फकीर भवर, लीलावत, राजूराम मोङडरी, सादम खॉन, विराट खान सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Join WhatsApp

Join Now