HMP virus in Jaipur: वायरस पहुंचा भारत, जयपुर में भी मिले दो वायरस के मरीज।

HMP virus

HMP virus in Jaipur: Rajasthan वासियों के लिए बहुत बड़ी दुख की खबर आई है अभी तक तो राजस्थान वासियों के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से खुशखबरी ही मिल रही थी। लेकिन अभी इस बार दुख खबर कोरोनावायरस के बाद एक और खतरनाक वायरस ने दे दी है। दरअसल बात यह है कि राजस्थान के सवाई मानसिंह में भी अब HMP virus की एंट्री हो चुकी है। दो व्यक्तियों में की गई है इस वायरस की पुष्टि लेकिन, अब चिकित्सा के अनुसार इन दोनों ही रोगियों की स्थिति में सुधार हुआ है।

HMP virus in Jaipur: कोरोना के बाद अब मंडरा रहा HMP virus का खतरा, जयपुर के सवाई मानसिंह में हुई दो रोगियों की पुष्टि लेकिन चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में हुआ सुधार।

डॉक्टर मनीष अग्रवाल जो अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक है ने बताया है कि कुछ दिनों पहले एक 70 वर्ष के अधेड़ की अस्पताल में भर्ती की गई थी वही एक 50 वर्षीय महिला को भी जिसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी को भी अस्पताल में कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था इन दोनों मरीजों के सैंपल को मेडिकल कॉलेज एडवांस लैब में भेजा गया और जिनकी रिपोर्ट HMP virus पॉजिटिव आयी थी।

विशेषज्ञ ने कहा HMP virus से घबराओ मत:

70 वर्षीय पुरुष मरीज को एचएमपीवी डेडिकेटेड वार्ड, और 50 वर्षीय महिला मरीज को एचएमपीवी डेडिकेटेड आइसीयू में भर्ती किया जा चुका है। यदि बात महिला की स्थिति के बारे में तो जब आई थी तब उस मरीज कों वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया था फिलहाल अब उसकी तबियत में कुछ सुधार देखा गया है । सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस वायरस के राजस्थान में सिर्फ 3 ही केस देखे गए है । लेकिन विशेषज्ञ ने कहा है की HMP virus से घबराने की जरुरत नहीं।

Join WhatsApp

Join Now