HeartAttack News: शादी मंडप में दूल्हे को आया हार्ट अटैक, सात फेरे लेने के बाद दुल्हन की गोद में ली आख़िरी साँस और दुनिया को कहा अलविदा, शादी में छाया मातम… पढ़े पूरी खबर

HeartAttack News

HeartAttack News: गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली स्थित एक मैरिज गार्डन मे एक शादी समारोह में फेरे के समय दूल्हे को हार्ट अटैक आया जिसके बाद दुल्हन की गोद में ही सिर रखकर आख़िरी साँस ली..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

HeartAttack News: ससुराल में माँ बेटे और बहु का करती रह गई इंतज़ार!

जयमाल के बाद मंडप पर फेरों की अन्य रस्मे निभाई जा रही थी, तभी शनिवार सुबह करीब छह बजे पाव पखारने की रस्म के बीच ही अचानक हर्षित के सीने में दर्द हुआ( HeartAttack) और वह बाजू में बैठी दुल्हन के गोद में ही सिर रखकर कर अचेत हो गया। जिसके बाद मंडप में मौजूद लोग दूल्हे को लेकर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।

शादी का माहौल मातम में बदल गया ससुराल में दूल्हा-दुल्हन का इंतजार कर रही मां को बेटे का शव मिला। शनिवार दोपहर को पैतृक गांव जैसीनगर में दूल्हे का अंतिम संस्कार किया गया।

शादी के सात फेरे लेने बाद ही आया HeartAttack

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार को जैसीनगर निवासी 28 वर्षीय हर्षित चौबे की शादी श्रीराम नगर निवासी एक लड़की से हो रही थी। शादी समारोह का आयोजन तिली के मानसरोवर मैरिज गार्डन में था। रात को ही वरमाला की रस्म हुई। करीब दो घंटे तक फोटो खिचवाने का कार्यक्रम चला। जिसके बाद HeartAttack से शादी की ख़ुशियों में पसरा मातम।

Join WhatsApp

Join Now