Hariyana Former CM Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम में ली आख़िरी सांस!, जिस दिल ने साथ दिया उसने छोड़ा साथ…पढ़े पूरी खबर

Hariyana Former CM Death
Hariyana Former CM Death: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी प्रशासनिक कौशल और शिक्षा में योगदान के लिए वो हमेशा जनता के बीच याद किए जाएँगे. 5 बार मुख्यमंत्री रहे चौटाला ने हरियाणा की राजनीति में बहुत गहरी छाप छोड़ी. उनका निधन देश और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी कमी शायद कभी पूरी ना की जा सके..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Hariyana Former CM Death: जिस दिल ने पूरी ज़िंदगी साथ दिया उसने ही छोड़ा 

हरियाणा के 5 बार पूर्व मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन हरियाणा और देश की राजनीति में एक बड़ी क्षति है. वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम समय में भर्ती थे, जहां उन्होंने सुबह 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती हुए और करीब 12 बजे के बाद उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. चौटाला के निधन ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर छायी है।

Hariyana Former CM Death: प्रशासनिक कौशल के साथ राजनीति में पकड़

इनेलो के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने अपनी राजनीति के सफर में 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. उनकी राजनीतिक पकड़ बहुत मजबूत थी, और वह हमेशा अपने प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध रहे. उनका प्रशासन इतना मजबूत था कि जब भी वह मुख्यमंत्री बने, हरियाणा में प्रशासन उनके नाम से कांपता था. उन्होंने हमेशा प्रशासन को व्यवस्थित और चुस्त तरीके से चलाया. जिससे राज्य का विकास हुआ और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई।

Hariyana Former CM Death: शिक्षा और विकास में योगदान

ओम प्रकाश चौटाला ने न केवल राजनीति में, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और उसे मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए. उनके कार्यों का असर आज भी हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर देखा जा सकता है।

Hariyana Former CM Death: अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके योगदान को नमन

ललित बंसल ने अपने बयान में ओम प्रकाश चौटाला के संघर्ष और उनके व्यक्तित्व की सराहना की. उन्होंने कहा, वह एक संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई. उनकी तरह का नेता बहुत कम होता है और मुझे नहीं लगता कि उनका मुकाबला कोई भी कर पाएगा. ओमप्रकाश चौटाला का व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा और उनकी प्रेरक कहानियों को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का निधन राजनीति, प्रशासन और समाज के लिए एक गहरी छाप छोड़ने वाला क्षण है. ऐसी शख्सियत कभी-कभी ही जन्म लेते हैं. मुझे नहीं लगता कि उनका मुकाबला कोई भी नेता, कोई भी शख्सियत कर पायेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now