Gold Rules 2025 : भारत में सोना खरीदना एक परंपरा के जैसे माना जाता है चाहे कोई शादी हो या कोई तीज हो या त्योहार भारत में ऐसे कई लोग हैं जो इन कार्यक्रमों पर सोना खरीदने के शौकीन होते हैं।
कई लोग तो सोने को निवेश के रूप में भी सुरक्षित रखते हैं क्योंकि फ्यूचर में सोने का भाव बढ़ जाता है जिससे उनको प्रॉफिट भी होता है लेकिन क्या आपको पता है भारत में सोना रखने की एक सीमा निर्धारित है कि आप अपने घर में कितना सोना रख सकते हैं इसके लिए आयकर विभाग ने पिछले दिनों एक नोटिस भी जारी किया था।
अविवाहित और शादीशुदा लोगों के लिए यह है Gold रखने की लिमिट:
Gold New Rules 2025: आयकर विभाग ने नोटिस में बताया कि भारत में महिलाओं को एक निश्चित सीमा पर सोना रखने का अधिकार है तो चलिए लिए जानते हैं कि भारत में कौन सी महिला कितना सोना रख सकती है
शादीशुदा महिलाएं : भारत में शादीशुदा महिलाओं को सोना रखने का एक अलग से प्रावधान है जिसके लिए सीमा 500 ग्राम निर्धारित की गई है यानी कि यदि आप शादीशुदा महिला है तो आप अपने घर में 500 ग्राम तक का ही सोना रख सकते हैं।
अविवाहित महिलाएं : वही अभिवाहित महिलाओं के लिए भी भारत में विशेष प्रावधान बनाया गया है जहां शादीशुदा महिलाओं के पास 500 ग्राम में सोना रखने की छूट है तो वहीं अविवाहित महिलाओं के पास 250 (ढाई सौ ) ग्राम सोना रखने की ही छूट है।
शादीशुदा और अविवाहित पुरुष:
भारत में पुरुषों को महिलाओं के सामान ज्यादा सोना रखने का अधिकार प्राप्त नहीं है जहां अविवाहित महिला ढाई सौ ग्राम शादीशुदा महिला 500 ग्राम सोना रख सकती है तो वही भारत में अविवाहित पुरुष और शादीशुदा पुरुष मात्र 100 ग्राम सोना ही अपने पास रख सकता है।
यानी कि यदि आप इतना सोना अपने पास रखते हैं तो सरकार आपसे कोई भी टैक्स वसूल नहीं करेगी आप बिना किसी परेशानी की इतना सोना अपने पास रख सकते हैं।
नकद लेनदेन की भी सीमा है निर्धारित:
भारत में नकद लेनदेन की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है यानी कि आप धारा 269st एसटी के तहत इतना लेनदेन कर सकते हैं-
भारत में यदि आप सोना खरीदने के इच्छुक हैं तो आप भारत में आप एक दिन में 2 लाख से अधिक नकद का सोना नहीं खरीद सकते। और यदि आप सरकार के कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन करते हैं और सोना लेने के ज्यादा ही इच्छुक हैं तो सरकार आप पर उतना ही जुर्माना लगाएगी जितना कि आप 2 लाख से ज्यादा रुपए में नकद सोना लेने की कोशिश करेंगे।
हालांकि यदि आपके पास यदि सोने का पूरा हिसाब किताब आपके पास है तो आपको जुर्माने में कुछ छूट जरूर मिल सकती है।
इस आय तक कोई टैक्स नहीं:
लेकिन यदि आप अपनी घोषित आय या कर मुक्त राशि से सोना खरीदते हैं तो उस राशि से आपको कोई भी टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा।
विरासत में मिला सोना:
भारत में यदि विरासत में Gold किसी व्यक्ति को मिला है तो इस पर सरकार की ओर से कोई जुर्माना या कोई टैक्स वसूल नहीं किया जाता यानी कि आप विरासत में मिले गए सोने को बिना किसी परेशानी के साथ अपने पास रख सकते हैं।
सोने की बिक्री पर लगेगा टैक्स:
यदि यहां पर विरासत में मिले सोने को 3 साल बाद बेचने का प्रयास करते हैं तब आपसे सरकार उस पर 20% का टैक्स वसूल करेगी।
बिना रिकॉर्ड वाले पर हो सकती है कार्यवाही:
लेकिन यदि आपके पास ऐसा भी सोना है जिसका आपके पास कोई प्रमाण नहीं है यानी कि जिसकी खरीदारी का आपके पास कोई भी दस्तावेज नहीं है तो ऐसे में सरकार आप पर उचित कार्यवाही कर सकती है और दंड दे सकती है इसलिए जब भी Gold खरीदे या बेचे तो उसका बिल अपने पास जरूर रखें
सोने पर एक और अन्य प्रावधान:
यदि आप अपने पास रखे गए Gold को 3 साल बाद बेचने का प्रयास करते हैं तो सरकार की तरफ से एक लांग टर्म कैपिटल नियम लागू है जिसके तहत आप यदि 3 वर्ष बाद सोने को बेचते हैं तो उस पर एक अलग प्रावधान लगेगा।
Gold पर टैक्स की जानकारी इस तरीके से लें:
यदि आप सोना रखने के इच्छुक हैं और आपको सोने की खरीदारी या लेनदेन करनी है तब आपको आयकर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट में जाकर सोने के टैक्स को जरूर मालूम कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़े :
भारत में Gold को घर में रखना एक परंपरा के जैसे माना जाता है लेकिन इसके लिए भी आपको आयकर विभाग के कुछ प्रावधान का पालन करना होगा शादीशुदा महिलाओं अविवाहित महिलाओं, शादीशुदा पुरुष और अविवाहित पुरुष सभी के पास सोना रखने के लिए अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है। इसके अलावा नकद लेनदेन और टैक्स से जुड़े नियमों का पालन करना भी जरूरी है इसलिए जरूरी है कि आप सही जानकारी और सही प्रावधान का पालन करें जिससे आप सरकार की दंडनीय कार्यवाही से बच सके और सोने को अपने पास सही तरीके से रख सकें।













