Cyber Crime : आजमगढ़ में कोतवाली क्षेत्र में रह रहे थे 11 लड़के किराए के बाहर लगाए थे कोचिंग के बोर्ड और पोस्टर लेकिन कभी भी एक छात्र भी नजर नहीं आता था लड़के अलग-अलग शिफ्ट में काम करते बंद कमरे में पूरे दिन रहते हैरानी की बात तो यह है एक कमरे के अंदर बैठे-बैठे इन लड़कों ने 190 करोड़ की कमाई करी और रईसी के जिंदगी का पता ऐसे लगाया जा सकता है की 35 लाख का सामान था पास में जब पुलिस ने पीछा करते हुए पीछे पहुंची और रईसी का पता लगाया तो रह गई हैरान..आइए जानते है पूरा मामला क्या है…अधिक पढ़े.
Cyber टीम ने किया ऑपरेशन और निकले 190 करोड़
आजमगढ़ जिले में साइबर टीम और स्वाट टीम ने एक जॉइंट ऑपरेशन में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है जो ऑनलाइन जुआ में सलिंपत थे आरोपियों ने केंद्र सरकार की ओर से प्रतिबंध की गई ऑनलाइन जुआ REDDY, ANNA, LOTUS, MAHADEV ऑनलाइन बेटिंग जैसी एप्लीकेशंस के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और मेटा जैसे चैनलों के माध्यम से लोगों को जाल में फँसाते और पैसे दो-गुना तीन गुणा करने के लालच देते थे 11 आरोपियों पर 190 करोड़ की साइबर ठगी करने का आरोप है आरोपियों के पास से 179 बैंक खाता प्राप्त किए गए हैं इन खातों के अंदर लगभग 2 करोड रुपए हैं आरोपी कोचिंग के नाम पर किराए पर कमरा लेकर Cyber ठगी कर रहे थे।
Cyber ठगी गैंग की 2 यूनिट में 13 सदस्य
इन आरोपियों ने एप्लीकेशन के कई खेलों में उनकी लॉगिन आईडी बनाकर पूरे पैसे की ठगी करके पूरा पैसा फर्जी खातों और फर्जी मोबाइल नंबर के द्वारा ट्रांसफर करते थे ठगी के दौरान आरोपी ID को ब्लॉक करते जिससे उनका पता ना लगाया जा सके इस साइबर ठगी गैंग में भारत, श्रीलंका और UAE के नंबर Whatsapp ग्रुप से जुड़े थे ताकि पैसों का लेन-देन किया करते थे गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी में UP से 6, उड़ीसा और बिहार 2-2 और एक आरोपी मध्य प्रदेश का है एक आरोपी आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का रहने वाला मिर्जा उम्र मिर्ज़ा है इन आरोपियों के ऊपर पूरे देश से कई राज्यों में से 71 Cyber ठगी के मामले दर्ज हैं SP हेमराज मीणा ने बताया कि आजमगढ़ जिले मैं इन आरोपियों की 2 यूनिट काम कर रही थी दोनों यूनिट 13 लोग काम कर रहे थे।
इन Cyber ठगो ने सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई ऑनलाइन जुआ रेड्डी REDDY, ANNA, LOTUS, MAHADEV बेटिंग APP के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Whatsapp, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और Meta के चैनलो के माध्यम से लोगों से साइबर ठगी करके लॉगिन आईडी को ब्लॉक करते थे आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आम लोगों से बातचीत करते थे जो लोग इच्छा रखते उनसे फीस लेकर लॉगिन आईडी बनाई जाती थी।
Cyber आरोपी कौन और कहाँ से है ?
आजमगढ़ जिले की SGT टीम को लीड कर रहे हैं नंदकुमार तिवारी और Cyber प्रभारी विमल प्रकाश राय की टीम द्वारा छापामारी में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया इन 11 आरोपियों में राम सिंह महाराजगंज, विशालदीप सिंह उड़ीसा, संदीप यादव मिर्जापुर, पंकज कुमार मध्य प्रदेश, आकाश यादव, अजय कुमार पाल बिहार लालगंज वाराणसी, संदीप यादव मिर्जापुर, आनंदी कुमार यादव बिहार और मिर्जा उम्र उर्फ़ उमर मिर्जा आजमगढ़ जिले के इब्राहिमपुर थाना सरायमीर का रहने वाला है आरोपी करीब 5 साल से इस काले धंधे में शामिल थे।
Cyber आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में बरामद सामान
पुलिस SP हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपियों के पास से 169 बैंक खातों में 2 करोड रुपए से अधिक राशि को फ्रिज किया गया है और आरोपियों के पास से 35 लाख रुपए का सामान जिसमें 51 मोबाइल फोन, 6 Laptop, 3 लाख 40 हज़ार Cas,h 56 बैंक पासबुक, 61 ATM कार्ड 19 सिम कार्ड, तीन आधार कार्ड, 7 चेक बुक और एक डोंगल बरामद किया गया है हेमराज मीणा ने आगे बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












