CT-Scan Case: भिंड से हैरान करने वाले मामला सामने है दरअसल बीते दिनों पेट में दर्द चल रहा था तो महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुंची जहां टेस्ट रिपोर्ट में ऐसा कुछ आया कि डॉक्टर भी हैरान रह गए..आइए जानते है पूरा मामला क्या है…अधिक पढ़े.
CT-Scan जाँच में आया ख़ौफ़नाक सच डॉक्टर भी हैरान
मध्य प्रदेश के भिंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने है जिसमें डॉक्टर ने एक ऐसी बड़ी लापरवाही की है जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे दरअसल सीटी स्कैन में महिला मरीज के पेट के अंदर से कैंची नजर आई है इस महिला को 2 साल से पेट में काफी दर्द था महिला के परिवार की हालत भी ठीक नहीं थी आर्थिक परेशानी के चलते महिला सही इलाज नहीं ले पा रही थी लेकिन जब दर्द अत्यधिक होने लगा तो महिला का परिवार उसे अस्पताल लेकर आया जहां जब CT-Scan किया गया तो डॉक्टर भी दृश्य देख हैरान रह गए दरअसल गोहद गांव की रहने वाली महिला पिछले 2 सालों से पेट दर्द से काफी परेशान थी और पेट दर्द से जूझ रही थी कमलाबाई का परिवार ने कई जगह जांच करवाया इतना ही नहीं काफी महंगी दवाई भी ली है इसके बावजूद भी कमलाबाई का दर्द काम नहीं हुआ और ना ही उससे कोई राहत मिल पाई दर्द पर परिवार ने काफी अत्यधिक पैसे खर्च किए इतना ही नहीं कुछ लोगों से इस दर्द के लिए पैसे को कर्ज के रूप में लिया गया लेकिन फिर भी कमलाबाई की हालत सुधर नहीं पाई थी।
CT-Scan रिपोर्ट से हुआ खतरनाक खुलासा
जब गुरुवार को पति-पत्नी ने कमलाबाई को भिंड के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया तो टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया गया जहाँ सिटी स्कैन की रिपोर्ट आई तो डॉक्टर के दृश्य देख होश उड़ गए जहां रिपोर्ट में देखने को मिला कि महिला के पेट में कैंची है जिसके बाद महिला के परिवार ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
पीड़िता का 2022 में हुआ था ऑपरेशन
भिंड की कमलाबाई के परिवार का कहना है कि ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में 20 फरवरी 2022 को महिला का ऑपरेशन करवाया गया था जा कमलाबाई के पेट में कैंसर की गांठ का ऑपरेशन किया गया था परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कैंची छोड़ दी थी तब से अब तक कमला में को काफी अत्यधिक दर्द से और परेशानी से जूझ रही थी परिवार ने कई डॉक्टरों को भी दिखाया था लेकिन तबीयत कभी सही नहीं हो पाई।
वहीं भिंड जिला अस्पताल के सीटी स्कैन में सतीश शर्मा का कहना है कि कमला नाम की मरीज़ आई थी सीटी स्कैन किया गया जहां उसके पेट में कैची मिली है और महिला को 2 साल से अत्यधिक पेट दर्द था जिसके चलते महिला के परिवार ने अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।












